सहरसा : गोलीकांड का उद्भेदन, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

सहरसा : जिले में आपराधिक घटनाओं का रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दिन प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. बीते 24 जनवरी को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों ने एक-एक कर तीन जगह गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. घटना के लगभग एक सप्ताह बाद एक कांड का उद्भेदन पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने सोमवार को सदर थाना में प्रेस वार्ता कर किया.

तीन जगह हुई थी गोलीबारी

बता दें कि 24 जनवरी को सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रिफ्यूजी कॉलोनी में अपराधियों ने सनोज यादव नाम के युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरी घटना दिन में ही सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एमएलटी कॉलेज के समीप विश्वजीत कुमार नाम के युवक को अपराधियों ने गोली मारी और तीसरी घटना सिसई क्षेत्र में हुई जहां लूटपाट के दौरान एक सिपाही के पुत्र केशव कुमार को अपराधियों ने गोली मारी थी.

saharsa sp 22Scope News

आपसी रंजिश में घटना को दिया अंजाम

घटना के छह दिन बाद आज सहरसा के पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मात्र एक घटना का उद्भेदन किया. पुलिस ने हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताई कि सनोज यादव गोलीकांड आपसी रंजिश के कारण हुई है. इस कांड के विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान जारी है. सनोज यादव भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है और इस कांड में अन्य अनुसंधान अभी भी जारी है.

सहरसा : इन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

एसपी ने कहा कि घटना में शामिल चारों अभियुक्त बालिग है जिसमें रघु कुमार पिता राजकिशोर भगत ओपी बरगांव जिला दरभंगा, रितेश यादव, प्रिंस कुमार सोनवर्षा एवं आशीष चक्रवर्ती रिफ्यूजी कॉलोनी मौजूद थे. इन अभियुक्तों के पास से दो देसी कट्टा, 05 कारतूस एवं 03 मोबाइल बरामद किया गया. जबकि घटना के बाद सदर थाना में कांड संख्या 53/ 23 उसी दिन दर्ज कर लिया गया था.

रिपोर्ट: राजीब झा

Saffrn

Trending News

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का गांजा जब्त, 2...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...

मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा...

गोपालगंज : जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना महम्मदपुर...

झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को मिली जान से मारने की धमकी,...

Giridih: बगोदर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।...

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग,...

भागलपुर : भागलपुर में एक भयावह सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक...

Dhanbad मंडल कारा में आईजी सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, सुरक्षा...

Dhanbad: धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को परखने के लिए जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img