नए मंडलकारा का उद्घाटन, लगभग 450 कैदियों को रहने की बनाई गई है क्षमता

कैमूर : कैमूर मोहनियां भभुआ पथ पर परासियां के पास बनाए गए नए मंडलकारा का जिला जज राधेश्याम शुक्ला कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा एवं प्रभारी जेल अधीक्षक चंदन चौहान के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया है। उसके बाद नए मंडलकारा का पंडित राम भरत दुबे के द्वारा मंडल कारा के जेलर राम विनोद सिंह की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा पाठ कराया गया है। उसके बाद पदाधिकारी द्वारा मंडल कारा परिसर में विधि व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करते हुए जायजा लिया गया है।

नए मंडलकारा का उद्घाटन

वहीं प्रभारी जेल अधीक्षक चंदन चौहान ने बताया कि नए मंडलकारा में तीन वार्ड बनाया गया जो दो मंजिला तक है। वहीं गंगा जमुना सरस्वती के नाम से वार्डो का नामकरण किया गया है। जहां इस वार्डो में रहने के लिए लगभग 450 कैदियों की क्षमता है। इसके अलावा अस्पताल रसोई पुस्तकालय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सुविधाएं भी उपलब्ध है। इसके अलावा अलग से महिला वार्ड, सेल एवं आवास भी है। यह लगभग 32 एकड़ में लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से नए मंडलकारा बनकर तैयार है। जो कैदियों के लिए व्यवस्था अच्छी रहेगी और उम्मीद भी है कि इसमें कैदी आकर अपने आप को अच्छा महसूस करेंगे जो इसमें सारी व्यवस्था दी गई है।

सहायक अधीक्षक कुंदन कुमारी ने बताया कि विभाग का प्रपोजल है कि पुराने जेल भवन के लिए विदेशी बंदियों को अलग से कैंप एवं ओपन जेल बनाया जाए। ताकि बंदियों को और बेहतर सुविधा हो। वहीं सरकार विचार विमर्श करते हुए विभाग द्वारा प्रपोजल जारी किया गया है। मौके पर सहायक अधीक्षक सुधीर कुमार, सौरभ चितरंजन कुमार, भभुआ एसडीएम विजय कुमार, एसडीपीओ शिव शंकर कुमार, भभुआ थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव, यातायात के एसआई निर्मल कुमार, समाज सेवी बीरजू पटेल एवं पुलिस प्रशासनिक के पदाधिकारी गण मौजूद रहे हैं।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...