सरायकेला, सराई में इनकम टैक्स की छापेमारी, गणेश चौधरी और गोविंद पारी के ठिकानों पर कार्रवाई

सरायकेला: झारखंड में इनकम टैक्स विभाग ने आज सुबह से कई स्थानों पर छापेमारी का अभियान तेज कर दिया है। विशेष रूप से मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन के करीबी जेएमएम नेता गणेश चौधरी के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी का सिलसिला सरायकेला, जुगसलाई, आदित्यपुर और जमशेदपुर के विभिन्न ठिकानों पर चल रहा है, जिसमें अंजनिया स्पात कंपनी भी शामिल है।

गणेश चौधरी, जो हेंमत सोरेन के बहुत करीबी माने जाते हैं, लंबे समय से सरायकेला में चुनावी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। इनकी कंपनी ‘अंजनिया स्पात लिमिटेड’ पर भी इनकम टैक्स विभाग की नजर थी, और विभाग को यह संदेह था कि कंपनी द्वारा टैक्स में गड़बड़ी की जा रही थी।

आज सुबह लगभग 7 बजे से शुरू हुई छापेमारी में विभाग ने गणेश चौधरी के आवास, कार्यालय और कंपनी परिसर में घेराबंदी की है। कंपनी के परिसर में विभागीय अधिकारी गहन जांच कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग को यह जानकारी मिली थी कि टैक्स में गड़बड़ी और गलत तरीके से टैक्स अदायगी की जा रही थी। विभाग ने पहले कई बार सूचना मांगी थी, लेकिन सही जानकारी नहीं मिलने पर छापेमारी की गई।

 

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...