फिल्म निर्माताओं के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

डिजिटल डेस्क : फिल्म निर्माताओं के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा। आयकर विभाग ने मंगलवार को ‘गेम चेंजर’ के निर्माता दिल राजू और ‘पुष्पा 2’ बनाने वालों के ठिकानों पर छापेमारी की। आयकर अधिकारियों ने मंगलवार (21 जनवरी) को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रमुख निर्माताओं के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की। इस सूची में प्रमुख फिल्म निर्माता दिल राजू और पुष्पा 2 के निर्माताओं के नाम भी शामिल हैं।

8 ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में आयकर की 55 टीमों के सदस्य आठ स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। दिल राजू, जो हाल ही में बड़ी बजट वाली फिल्मों गेम चेंजर और संक्रांति की वास्तुन्नम के निर्माता रहे हैं, इन छापों के केंद्र में हैं। हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म वेंकटेश स्टारर ने फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। बताया जा रहा है कि  ये छापेमारी एक व्यापक जांच का हिस्सा हैं।

फिल्म प्रोड्यूसर दिल राजू
फिल्म प्रोड्यूसर दिल राजू

पुष्पा 2 के निर्माताओं के यहां भी छापेमारी

आयकर विभाग की छापेमारी दिल राजू के साथ-साथ उनके व्यवसायिक साझीदार और निर्माता सिरिश के घर और उनकी बेटी हंसिता रेड्डी के घर तक पहुंची। इसके अलावा पुष्पा 2 द रूल बनाने वाली मैत्री मूवी मेकर्स के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है। इस प्रोडक्शन हाउस के निर्माता नवीन यरनेनी और यालामनचिली रविशंकर और उनके सीईओ चेरी के घरों पर भी छापे मारे गए हैं।
बता दें कि हाल ही में संक्रांति पर दिल राजू के प्रोडक्शन में बनी दो बड़ी फिल्मों गेम चेंजर और संक्रांतिकि वस्थुन्नम नाम की फिल्म का निर्माण किया था। वह फिलहाल तेलंगाना फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं।

Jamshedpur Police Mock Drill: गोलमुरी पुलिस सेंटर में दिखी हाई-टेक तैयारी,...

Jamshedpur Police Mock Drill: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गोलमुरी पुलिस सेंटर में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित किया। इसका मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी...

2 संदिग्ध का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस ने टेरर एक्ट में किया...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों...

Chakulia Elephant Herd on Road: चाकुलिया में सड़क पर अचानक आया...

Chakulia Elephant Herd on Road: गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब गड़गड़िया गांव (भूतिया पंचायत) के पास...