हरी सब्जियों और प्याज की बढ़ी आवक से बाजार भाव गिरे, किसानों को हो रहा नुकसान

रांची: राज्य में हालिया बारिश और बेहतर फसल उत्पादन के चलते हरी सब्जियों और प्याज की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। पंडरा थोक मंडी समेत शहर के प्रमुख बाजारों में प्याज और सब्जियों के दाम पिछले एक महीने में काफी नीचे आ गए हैं, जिससे जहां उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है, वहीं किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

प्याज की कीमतें:
थोक मंडी में प्याज 10 से 14 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि खुदरा बाजार में इसका भाव 16 से 20 रुपये प्रति किलो तक है। थोक व्यापारी मदन साहू के अनुसार, नासिक, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इस वर्ष प्याज की अच्छी पैदावार हुई है। साथ ही पलामू और चतरा से लोकल प्याज की आवक भी लगातार हो रही है।
इस समय मंडी में 15 गाड़ी प्याज की रोजाना आवक हो रही है। बेमौसम बारिश के कारण प्याज में नमी बढ़ गई है, जिससे व्यापारी इसे जल्द से जल्द बेचने को मजबूर हैं।

आलू की स्थिति:
सफेद आलू थोक मंडी में 13-14 रुपये किलो और लाल आलू 17-18 रुपये किलो बिक रहा है। बाजार में 15 से 16 गाड़ियों में आलू की आवक हो रही है। कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

हरी सब्जियों की कीमतें:

किसानों की चिंता:
बेड़ो के किसान पवन कुमार ने बताया कि बारिश से सब्जियों की खेती को फायदा जरूर हुआ है, लेकिन उत्पादन अधिक होने और मांग कम रहने के कारण दाम गिरने से किसानों को घाटा उठाना पड़ रहा है। खेतों में सब्जियों की भरपूर फसल है, लेकिन लागत निकल पाना भी मुश्किल हो रहा है।

Ranchi Sadar Hospital में जटिल Brain Tumor Surgery सफल, 46 वर्षीय...

Ranchi Sadar Hospital Brain Tumor Surgery: सदर अस्पताल रांची की न्यूरोसर्जरी सेवा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां 46 वर्षीय भूषण...

Sasaram ATM Theft: पुलिस चौकी के पास ATM चोरी से हड़कंप,...

Sasaram ATM Theft: शहर में पुलिस की मौजूदगी और गश्ती व्यवस्था के बीच अपराधियों ने ATM चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गौरक्षणी...

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...