नवगछिया में बांध पर गंगा के पानी का बढ़ा दबाव, होने लगा कटाव, मची अफरा-तफरी

नवगछिया : नवगछिया में गंगा के पानी का दबाव बांध पर बढ़ा। 40 मीटर के दायरे में बांध पर कटाव होने लगा। अचानक कटाव से लोग सहम गए हैं। जल संसाधन विभाग के कैम्प कार्यालय के समीप कटाव हो रहा है। सूचना पर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी और फ्लड फाइटिंग कार्य में अधिकारी मौके पर पहुंचकर काम में जुटे। नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर बिंद टोली बांध के स्पर संख्या-6 में कटाव हो रहा है।

बता दें कि इस्माइलपुर बिंद टोली के बीच स्पर संख्या-6 के करीब देर शाम से 40 से 50 मीटर के दायरे में अचानक कटाव शुरू हो गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। कटाव स्थल के समीप स्थित बाढ़ निरोधी कैंप कार्यालय की ओर से बचाव के लिए बालू भरी बोरियां व वृक्षों की टहनियों को डलवाया गया। इधर, कटाव का दायरा बढ़ने की आशंका से ग्रामीण सहमे हुए हैं। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार कमी हो रहा है। जलस्तर में कमी होने पर कटाव होने से हड़कंप मच गया है। कटाव की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण कटाव स्थल पर पहुंचे।

ग्रामीण ने कहा की यहां पर कटाव पूरा हुआ है। जबकि 100 मीटर की दूरी पर जल संसाधन विभाग का कैंप भी है, जब दिन में हीं कटाव शुरू हुआ फिर भी किसी को कोई परवाह नही है। जब कटाव रुकेगा तो जितना जीओ बैग है सब बिना मतलब का उसमे समा दिया जाएगा। विभाग को कोई मतलब नही है। इससे कटाव नही रुकेगा। कटाव लगभग 50 मीटर के आसपास हुआ है।

अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया ने कहा की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। बाढ़ नियंत्रण के वरीय पदाधिकारी आए हुए है। तीव्र गति से काम चल रहा है। अभी लगभग कटाव रुक गया है।

अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...