IND vs ENG: अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ। इसमें भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 79 बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 छक्के और पांच चौके जड़े।

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 132 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 133 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने तीन विकेट खोकर 43 गेंद रहते पूरा कर लिया। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्याद जोस बटलर ने 44 गेंदों पर 68 रन बनाए। इसके अलावा इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाजों ने कोई खास योगदान नहीं दिया। इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा विकेट झटके

अर्शदीप सिंह शुरुआत से ही इंग्लिश टीम पर पूरी तरह हावी नजर आए। उन्होंने पहले ही ओवर में फिल साल्ट को अपना शिकार बनाया। इसके बाद पारी के तीसरे ओवर में बेन डकेट को आउट किया। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं।

IND vs ENG: दोनों टीम की प्लेइंग-11

भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में अभ‍िषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), त‍िलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्द‍िक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह शामिल रहे, जबकि इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड शामिल रहे।

Saffrn

Trending News

कोकर घटना पर AJSU का विरोध, पुलिस से निष्पक्ष जांच की...

Ranchi: रांची के कोकर, भाभा नगर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना पर AJSU पार्टी ने तीखा विरोध जताया है। पार्टी ने...

मुंगेर में 4 अप्रैल को भूमि जनसंवाद, 9 अंचलों के लिए...

पटना : जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों की परेशानी दूर करने के उद्देश्य से चार अप्रैल को मुंगेर के प्रेक्षा गृह में...

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 5 अपराधी...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के...

रिलायंस फाउंडेशन के Water4Life कैंपेन को मिल रहा जनसहयोग, 10 दिनों...

Mumbai: विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया #Water4Life अभियान अब एक विशाल जन-आंदोलन का रूप ले रहा...

मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय व स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली...

वैशाली : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिला में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली का भ्रमण किया। इस दौरान...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img