IND vs NZ Test: पहले टेस्ट में भारत को मिली करारी हार

IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट (IND vs NZ Test) में भारत को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम ने भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मैच बेंगलुरु में खेला गया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब दूसरा मैच 24 अक्टूबर से महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

दरअसल, पहले दिन बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जो सही साबित नहीं हुआ। पहली पारी में भारतीय टीम मात्र 46 रनों पर ही सीमट गयी। भारत के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। टीम के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में भारत के सामने 402 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और 356 रनों का लीड बनाया।

फिर भारतीय टीम दूसरी पारी में 462 रनों पर ऑलआउट हो गयी और भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर पूरा कर लिया। भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों ने 400 तक स्कोर किया।

IND vs NZ Test: दोनों टीम की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज शामिल रहे।

वहीं न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल और विलियम ओरोर्के शामिल रहे।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...