Advertisement
Advertisement

IND vs SA 3rd ODI: मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

IND vs SA 3rd ODI: भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला कल (6 नवंबर) भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए 1 बजे मैदान में आएंगे. तीन वनडे मैचों की सीरीज का कल आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला निर्णायक मुकाबला होगा, क्योंकि पिछले दिनों खेले गए दोनों मुकाबलों में से पहले में भारतीय टीम ने और दूसरे में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है. इस लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी खास होने जा रहा है. जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी, वह उस वनडे सीरीज को अपने नाम कर लेगी. तो चलिए होने वाले निर्णायक मुकाबले से पहले जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11.

IND vs SA 3rd ODI: दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें

अभी तक दोनों टीम वनडे में कुल 96 बार आपने सामने आ चुकी है. जिसमें दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारत के सामने भारी रहा है. खेले गए 96 मुकाबलों में से दक्षिण अफ्रीका को 52 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं भारत ने 41 मैचों मे बाजी मारी है. 3 मुकाबले ऐसे रहे हैं जिसमें कोई भी नतीजा नहीं निकला है. ये तीन मुकाबले बेनतीजा रहा है. खेले जानें वाला यह तीसरा मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच वनडे में 97वां मुकाबला रहेगा.

भारत इस मुकाबले को जीत कर अपनी जीत की अंक तालिका में वृद्धि करना चाहेगा. यदि भारत को इस मुकाबले में जीत मिलती है तो, भारत इस जीत के साथ इस खेले जा रहे वनडे सीरीज को भी जीत लेगा. अब देखना यह है कि कौन सी टीम जीतती है और किस टीम को इस तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ता है. यह कहना तो काफी मुश्किल होगा की यह मैच किसके पक्ष में जाएगा. क्योंकि क्रिकेट एक खेल है और इसमें हर प्रेडिक्शन फेल है.

  • कुल वनडे: 96
  • इंडिया ने जीते: 41
  • साउथ अफ्रीका ने जीते: 52
  • बेनतीजा: 3

IND vs SA 3rd ODI: मैच से पहले जानें Vizag के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

IND vs SA 3rd ODI: भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल , रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव , अर्शदीप सिंह , प्रसिद्ध कृष्णा।

IND vs SA 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।

IND vs SA 3rd ODI: भारतीय टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी

IND vs SA 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका टीम

एडेन मार्कराम, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, ओटनील बार्टमैन, रुबिन हरमन, प्रेनेलन सुब्रायन

Commercial Advertisment

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...

Jharkhand Teacher Recruitment: माध्यमिक आचार्य के 102 सफल अभ्यर्थियों की डिग्री...

 झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में सफल 102 अभ्यर्थियों की पीजी और बीएड डिग्री की जांच होगी। अंजलि यादव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी...