IND vs SA 3rd T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (14 दिसंबर) पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. खेले गए पहले मुकाबले में जगह भारत को 101 रनों से जीत मिली थी. वहीं दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 51 रनों से जीत दर्ज की थी. इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबले में 1-1 की बराबरी कर ली है.
अब देखना यह है कि आज के मुकाबले में किस टीम को जीत मिलती है. भारत ने दूसरे मुकाबले में टॉस जीता था. टॉस जीतकर भारत ने पिछले मुकाबले में भी गेंदबाजी का फैसला किया था. यह फैसला भारत के लिए सही साबित नहीं हुआ था. अब देखना यह है कि आज के मुकाबले में क्या भारत मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर सकती है. आज के मुकाबले में भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिला है.
आज के मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. उनकी जगह पर टीम में हर्षित राणा और कुलदीप यादव टीम में शामिल हुए हैं.
IND vs SA 3rd T20: टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने ये कहा
टॉस जीतकर भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. पूरे सप्ताहांत पिच अच्छी रही है और मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा बदलाव आएगा, लेकिन थोड़ी ओस है और हमें लगता है कि बाद में यह और भी भारी हो सकती है. इसलिए, हम पहले गेंदबाजी करने में खुश हैं. यह एक शानदार जगह है, शानदार लोग हैं और एक बेहतरीन मैदान है. उम्मीद है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए हम सभी को अच्छा मनोरंजन दे पाएंगे.
हर मैच महत्वपूर्ण होता है. दूसरे मैच में उन्होंने जिस तरह से खेला, उससे इस खेल की खूबसूरती का पता चलता है. सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप वापसी कैसे करते हैं और आज रात हम यही करना चाहते हैं, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं, आनंद लेना चाहते हैं और निडर रहना चाहते हैं. अगर हम तीन घंटे तक पूरी तरह से सतर्क रहते हैं, तो यह हमारे लिए निर्णायक होगा. पिच अच्छी लग रही है. हमने दो मजबूरी में बदलाव किए हैं. अक्षर पटेल अस्वस्थ होने के कारण नहीं खेल रहे हैं, और जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से घर पर हैं. हर्षित राणा और कुलदीप यादव टीम में शामिल हुए हैं.
BJP ने जताया Nitin Nabin पर भरोसा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मिली पार्टी में जगह
IND vs SA 3rd T20: टॉस हारकर एडेन मार्कराम ने ये कहा
मौसम बहुत ठंडा है, जोहान्सबर्ग में इस समय के मौसम से थोड़ा अलग है. लेकिन यह एक खूबसूरत मैदान है और ऐसा लग रहा है कि मैच आगे बढ़ने के साथ विकेट और बेहतर हो जाएगा. हमने अच्छा जवाब दिया. पहले मैच में हमारा प्रदर्शन उम्मीद से काफी नीचे था, इसलिए सभी खिलाड़ियों की वापसी देखकर खुशी हुई. आज रात हमें उसी प्रदर्शन को बरकरार रखना है और लगातार अच्छा खेलना है, जो हमेशा से हमारे लिए एक चुनौती रही है.
पिच देखने में अच्छी लग रही है. हम पहले दो ओवरों का जायजा लेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे. उम्मीद है कि हम फिर से अच्छी बल्लेबाजी कर पाएंगे और एक प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा कर पाएंगे. हमें यहां कई बार खेलने का मौका मिला है, दिन के मैच, रात के मैच, हर बार एक अलग ही अनुभव होता है. लड़के शानदार प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं. हमने तीन बदलाव किए हैं: मिलर, लिंडे, सिपामाला बाहर हैं. बॉश, नॉर्जे, स्टब्स टीम में शामिल हैं.
IND vs SA 3rd T20: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11
रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन
IND vs SA 3rd T20: भारतीय टीम की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
Highlights


