IND vs WI, 1st ODI : टीम इंडिया खेलेगी ऐतिहासिक 1000वां वनडे, रांची के इशान किशन करेंगे ओपनिंग

अहमदाबाद : नए कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में भारतीय टीम रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के साथ नए युग में प्रवेश करेगी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का ऐतिहासिक 1000वां वनडे होगा और वह ऐसा करने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा.

पहले मैच में केएल राहुल की अनुपस्थिति और शिखर धवन व रुतुराज गायकवाड़ के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद रांची के इशान किशन, कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे. उन्हें और आलराउंडर शाहरुख खान को पहले वनडे टीम में शामिल किया गया है. इशान को पहले सिर्फ टी-20 में चयनित किया गया था. कई खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद बीसीसीआई ने यह फैसला लिया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में रिषभ पंत की दूसरे मैच की पारी को छोड़ दें तो तीनों मुकाबलों में मध्य क्रम पूरी तरह से चरमरा गया था. अब जरूरत है कि मध्य क्रम में प्रभावशाली खिलाड़ी मौजूद रहें.

भारतीय टीम 2023 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियां अभी से शुरू करना चाहेगी. टीम 2015 और 2019 में ट्राफी हासिल नहीं कर सकी थी. दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ उसकी सरजमीं पर हार झेलने के बाद भारतीय टीम अब नए वनडे कप्तान रोहित शर्मा के साथ जीत की लय में आना चाहेगी, जिसमें उनके साथ कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं.

रोहित-द्रविड़ की जोड़ी अगले कुछ महीनों में 50 ओवर प्रारूप के लिए भारतीय टीम की रणनीति तय करेगी क्योंकि यह स्पष्ट हो गया कि सुधार के लिए फेरबदल की जरूरत है. यह सीरीज मध्य क्रम को सही करने पर ध्यान लगाने के लिए सही मंच होगी.

श्रेयस अय्यर भी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा के पास राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को लुभाने का मौका होगा. विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी सबकी नजर होगी. भारत ने दक्षिण अफ्रीका में मध्य क्रम में वेंकटेश अय्यर को आजमाया था, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं रहा.

राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में 11 अप्रैल को आएगा फैसला

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...