15 दिनों बाद प्रशांत आज तोड़ेंगे अनशन

पटना : चुनावी रणनीतिकार व जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आज यानी गुरुवार को अपराह्न में अपना अनशन समाप्त कर देंगे। जन सुराज पार्टी का कहना है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) अभ्यर्थियों के आग्रह पर इसका निर्णय लिया गया है। आंदोलन जारी रहेगा और उसके नए स्वरूप की घोषणा अनशन समाप्त करते समय होगी। शिक्षा-परीक्षा और रोजी-रोजगार के पांच सूत्री मुद्दे पर दो जनवरी से अनशन कर रहे प्रशांत किशोर जसुपा के सूत्रधार हैं। पीके के इस आंदोलन की जड़ में बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) है। उसमें अनियमितता व धांधली का आरोप लगाते हुए बीपीएससी अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे थे।

आपको बता दें कि जन सुराज पार्टी की तरफ से कहा गया है कि बिहार की ध्वस्त शिक्षा और भ्रष्ट परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कल 14वें दिन युवाओं और जनसुराज परिवार के सम्मान में अपना अनशन समाप्त कर सत्याग्रह के अगले चरण की भी घोषणा करेंगे।

यह भी पढ़े : Big Breaking : अगले 48 घंटे में तोड़ सकते हैं अपना आमरण अनशन प्रशांत

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...