Bihar में कानून-व्यवस्था को लेकर INDIA गठबंधन का प्रतिरोध मार्च शुरू, कई बड़े नेता शामिल

पटना : इंडिया ब्लॉक की तरफ से आज यानी 20 जुलाई को मौजूदा बिहार सरकार के कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इसमें इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। यह प्रतिरोध मार्च राजद प्रदेश कार्यालय से होकर डाकबंगला चौराहा के करीब पहुंच चुका है। बिहार में बढ़ते अपराध, लूट, डकैती, अपहरण और हत्या को लेकर सरकार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इंडिया गठबंधन के बड़े नेता कार्यकर्ता द्वारा राज्य के प्रदेश कार्यालय से लेकर मुख्यालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया।

राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव ने कहा कि यह गूंगी बहरी सरकार जो दावा करती है कि बिहार में सुशासन है। बिहार में सुशासन का राज नहीं जंगलराज है। भोला यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार गूंगी बहरी हो चुकी है। हमलोग आक्रोश मार्च निकालकर इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। इंडिया ब्लॉक के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं चल रहा है। इस आक्रोश मार्च से हमलोग मौजूदा सरकार को आइना दिखा रहे हैं और सरकार को हटाना है। बिहार में जंगलराज स्थापित हो गया है।

यह भी पढ़े : Bihar में बिगड़ते कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष आज निकाले प्रतिरोध मार्च

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...