Bihar में बिगड़ते कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष आज निकाले प्रतिरोध मार्च

पटना : बिहार में कानून-व्यवस्था के मुद्द पर इंडिया गठबंधन आज यानी 20 मार्च को सरकार के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकालेगा। इसके बाद जिला अधिकारी को संयुक्त रूप से ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस दौरान सभी जिला मुख्यालयों पर गठबंधन के घटक दल के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि बिहार में लचर कानून-व्यवस्था के खिलाफ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता प्रतिरोध मार्च निकालेंगे। मार्च के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं के द्वारा संयुक्त रूर से मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

आपको बता दें कि पटना में प्रतिरोध मार्च डाकबंगला चौराहा होते हुए जिला समाहरणालय (हिंदी भवन) तक जाएगा। राजद कार्यालय से मार्च 10 बजे शुरू होगा। प्रतिरोध मार्च में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और तीनों वाम दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि वामदलों के कार्यकर्ता प्रतिरोध मार्च में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। गठबंधन के सभी घटक दल आज राजधानी पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों पर प्रतिरोध मार्च कर एनडीए सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।

यह भी पढ़े : RJD कार्यालय में INDIA गठबंधन की बैठक, जिला मुख्यालय स्तर पर होगा प्रतिरोध मार्च

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...