टेस्ट से पहले भारत, ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे के दिमाग से खेल रहे

भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। मैदान पर दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेले, उससे पहले दोनों टीमें एक दूसरे के दिमाग से खेल रही हैं। दोनों ओर से माइंड गेम खेले जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया से किया गया टीम इंडिया का मज़ाक उड़ाने वाला पोस्ट

इन सबके बीच सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया से एक थ्रो बैक वीडियो पोस्ट किया गया जो कि भारत के 2020 -21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के एडिलेड टेस्ट से जुड़ा है।

उस टेस्ट में भारतीय टीम दूसरी पारी में महज 36 रनों पर सिमट गई थी।
उस पोस्ट में लिखा है ‘All Out for 36.’ और नीचे की लाइन में लिखा है ‘The Border Gavaskar Trophy starts on Thursday.’

WhatsApp Image 2023 02 07 at 6.10.37 PM 22Scope News

आपको बता दूं कि इस पोस्ट के पीछे मकसद सिर्फ यह बताने भर का नहीं है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ‘बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी’ की शुरुआत गुरुवार से हो रही। दरअसल यह पोस्ट टीम इंडिया का मज़ाक उड़ाने वाला पोस्ट है।

यह याद दिलाने के लिए है कि जब टीम इंडिया पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया आई थी तो कंगारू टीम ने भारत को एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों पर ढेर कर दिया था।

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने इस पोस्ट का दिया मुंहतोड़ जवाब

हालांकि इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशंसक उतर आए और ऑस्ट्रेलियाई टीम की ही खिंचाई करने लगे।

भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए ट्वीट किया और पूछा ‘और सीरीज का स्कोर लाइन ?

आपको बता दूं कि एडिलेड टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम ने सीरीज में जबरदस्त वापसी करते हुए श्रंखला अपने नाम की थी।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में युवा भारतीय टीम ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ा था। दरअसल ऑस्ट्रेलिया से किया गया यह ट्वीट उनके माइंडगेम का हिस्सा था।

भारत भी खेल रहा ‘माइंड गेम’

वैसे ऐसा नहीं है कि सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही माइंड गेम खेल रहा है भारत की ओर से भी ऑस्ट्रेलिया के दिमाग से लगातार खेला जा रहा है। सभी जानते हैं कि भारतीय पिचों पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्पिनर्स बड़ी चुनौती होंगे।

भारत में पिच कैसी मिलेगी इसका अंदेशा ऑस्ट्रेलिया को है और उनके इसी डर से भारत खेल रहा है।

हालांकि भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा की ओर से ये बातें सामने आई कि वो रैंक टर्नर नहीं चाहते लेकिन इन सबके बीच बीसीसीआई चार और स्पिनर्स को भारतीय टीम के साथ नेट बॉलर के तौर पर जोड़ लेता है।

टीम मैनजमेंट का यह फैसला ऑस्ट्रेलिया तक यह संदेश पहुंचाने के लिए काफी है कि

भारतीय टीम किस तरह के गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा अभ्यास कर रही है और पिच कैसी हो सकती है ?

WhatsApp Image 2023 02 07 at 6.10.37 PM 1 22Scope News

https://22scope.com/if-india-happens

भारत के पूर्व कोच चाहते पहले दिन से गेंद स्पिन हो

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री कहते हैं कि मैं तो चाहता हूं कि पिच ऐसी हो जो पहले दिन से टर्न करे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर शेन वॉटसन अपने बल्लेबाजों को सीधे बल्ले से खेलने की सलाह दे रहे हैं तो इंडियन नेट से खबर यह निकलती है कि भारतीय बैटर्स स्वीप शॉट खेलने की ज्यादा प्रैक्टिस कर रहे हैं।

नेट बॉलर के रूप में शामिल किए गए सौरभ कुमार उन्हें ऐसी गेंदबाजी कर रहे हैं जिस पर भारतीय बैटर्स ज्यादा स्वीप शॉट खेल सकें।

भारत 4 स्पिनर्स के साथ उतर सकता है

एक खबर तो यह भी निकल कर आ रही है कि यह भी हो सकता है नागपुर टेस्ट में भारत 4 स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरे।

इसके जरिए भी ऑस्ट्रेलिया के दिमाग में पल रहे स्पिन के डर को और बढ़ाना है।

खैर जो भी हो यह तो तय है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी बहुत दिलचस्प होने जा रही है।

फिलवक्त मैदान पर खेलने से पहले दोनों टीमें एक दूसरे के दिमाग से खेल रही हैं।

Saffrn

Trending News

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img