रांची: टीम20 वर्ल्ड कम के सेमीफाइनल में भारत ने पांचवी वार अपना स्थान पका कर लिया है।
सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया। भारत ने 205/5 का मजबूत स्कोर बनाया। यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 181/7 के स्कोर तक ही पहुंच सकी।
भारत ने टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 20वीं बार हराया। अब टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा टी20 कंगारू टीम के खिलाफ ही जीते हैं।
टूर्नामेंट में भारत ने लगातार छठी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार दूसरी हार रही। भारत ने ग्रुप में 6 अंकों के साथ टॉप पर फिनिश किया जबकि ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों में सिर्फ 2 अंक हासिल हुए।
भारतीय कप्तान रोहित ने 41 गेंदों में 92 रन की धमाकेदार पारी खेली। यह टी20 वर्ल्ड कप में सुरेश रैना (101 बनाम दक्षिण अफ्रीका) के बाद किसी भारतीय का टी20 वर्ल्ड में सर्वोच्च स्कोर था।
इ दौरान रोहित ने 8 छक्के जमाकर किसी भारतीय बल्लेबाज की वर्ल्ड कप पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड बना दिया। रोहित ने 7 चौके भी जमाए।
सूर्या (31), शिवम (28) और हार्दिक (27*) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। ऑस्ट्रेलिया के हेजलवुड ने ओवर के स्पैल में सिर्फ 14 रन खर्च किए। चेज में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने। 43 गेंदों में 76 रन की पारी खेली।
भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप को तीन, कुलदीप को दो और बुमराह व अक्षर को एक-एक विकेट मिले। भारत सेमीफाइनल में 27 जून को गयाना में इंग्लैंड का सामना करेगा।







