Champions Trophy 2025 में पाकिस्तान ने भारत को दिया 242 रनों के जीत का लक्ष्य

डिजिटल डेस्क : Champions Trophy 2025 में पाकिस्तान ने  ने भारत को दिया 242 रनों के जीत का लक्ष्य। Champions Trophy 2025 में पाकिस्तान ने भारत को 50 ओवरों में जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य दिया है।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम के हौसले भारतीय क्षेत्ररक्षण एवं गेंदबाजी के सामने कई बार पस्त होते दिखे। पाकिस्तान 50 ओवर भी नहीं खेल सका। पूरी पाकिस्तानी टीम 241 रनों पर सिमट गई।

इस दौरान पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील ने 76 गेंदों में 62 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए जबकि खुशदिल शाह ने 38 रन और बाबर आजम 23 ही रन बनाए।

49.4 ओवर में ऑल आउट हुए पाकिस्तानी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने वनडे में लगातार पांचवें मैच में विपक्षी टीम को 50 ओवर के अंदर ऑलआउट किया है।

हर्षित राणा ने खुशदिल शाह को कोहली के हाथों कैच कराया और पाकिस्तान की पारी समेट दी। खुशदिल ने 39 गेंद में दो छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से कुलदीप ने सबसे ज्यादा तीन और हार्दिक पांड्या ने दो विकेट झटके।

पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में भारतीयों का जोश हाई
पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में भारतीयों का जोश हाई

41 रन के स्कोर पर गिरा पहला पाकिस्तानी विकेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को बाबर आजम और इमाम उल हक ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को हार्दिक पांड्या ने तोड़ा।

उन्होंने बाबर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंद पर पांच चौके की मदद से 23 रन बना सके। इसके अगले ही ओवर में इमाम उल हक भी रन आउट हो गए। वह 26 गेंद में 10 रन बना सके।

इस बीच दुबई में खेले जा रहे इस  रोमांचक मुकाबले में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर टीम इंडिया को कमाल वापसी कराई है। हार्दिक पंड्या के इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट पूरे हो गए हैं।

भारत पाक मैच का दृश्य
भारत पाक मैच का दृश्य

सऊद शकील और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने संभाली पारी…

47 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद सऊद शकील और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। इस बीच शकील ने वनडे करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।

इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा। उन्होंने रिजवान को क्लीन बोल्ड किया। वह 77 गेंद में तीन चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही फिर से विकेट की झड़ी लग गई।

शकील भी 76 गेंद में पांच चौके की मदद से 62 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। तैयब ताहिर चार रन और सलमान अली आगा 19 रन बनाकर आउट हुए। सलमान को कुलदीप और तैयब को जडेजा ने पवेलियन भेजा।

शाहीन अफरीदी खाता नहीं खोल सके। नसीम शाह 14 रन और हारिस रऊफ आठ रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप और हार्दिक के अलावा हर्षित राणा, अक्षर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...