Champions Trophy: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे है, जबकि पाकिस्तानी टीम की कमान मोहम्मद रिजवान संभाल रहे हैं।

Champions Trophy: दोनों टीम की संभाव‍ित प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी शामिल हैं, जबकि पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान, विकेटकीपर), इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा (उप-कप्तान), तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी शामिल हैं।

इससे पहले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को छह विकेट हरा दिया है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनते हुए सभी विकेट खोकर 228 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। उस मैच में शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

Champions Trophy: शुभमन गिल ने जड़ शतक

उस मैच में भारत की ओर से ओपनर शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 129 गेंदों में 9 चौके और दो छक्के जड़ते हुए 101 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 41 रन बनाए थे। वहीं के एल राहुल ने 41 रन बनाए थे। इसके अलावा विराट कोहली ने भी 22 रनों का योगदान दिया था। वहीं गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके थे, जबकि हर्षित राणा को तीन और अक्षर पटेल को दो विकेट मिले थे।

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

Dhanbad News: धनबाद पहुंचते ही IG ने क्यों बुलाई बड़ी समीक्षा...

Dhanbad News: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न...

पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार,...

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के...