India को विकसित बनाने के लिए होना होगा एकजुट, राज्यपाल ने कहा ‘भारतीय संस्कृति ही…’

रोहतास: मंगलवार को बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रोहतास के बिक्रमगंज पहुंचे। बिक्रमगंज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एक निजी स्कूल परिसर में आयोजित भारतीय नव वर्ष महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। शदियों तक गुलामी की जंजीर में रहने वाले भारत की गुलामी का दाग मिटा कर नई पहचान देना है। यह तभी संभव है जब भारत की ज्ञान की संस्कृति दुबारा पुनर्स्थापित होगी, हमारा बुद्धि विवेक और ज्ञान बढ़ेगा। India India India India 

2 1 22Scope News

हम और हमारा समाज टुकड़ों में न बंट कर एकजुट होगा तब हमें और हमारे देश को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक पायेगा। राज्यपाल ने बिहार के छात्रों की प्रशंसा की तथा कहा कि बिहार के लोग अगर दिल्ली और मुंबई समेत अन्य शहरों से निकल जाएँ तो इन महानगरों की गतिविधियां रुक जाएंगी। आज केंद्रीय परीक्षाओं में बिहार के छात्रों का बर्चस्व है।

यह भी पढ़ें – JDU नेता को नहीं है ललन सिंह और संजय झा पर भरोसा, वक्फ बिल को लेकर कह दी बड़ी बात…

बिहार के लोग अलग अलग परिवेश में रहते हैं लेकिन जब वह किसी दूसरे राज्य में जाते हैं तो वे वहां बिहारी बन जाते हैं। बता दें कि वर्ष महोत्सव का आयोजन भाजपा नेता तथा काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने किया था। इस दौरान कई साधू संत और विद्वतजनों के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक इन्द्रेश कुमार, अहिंसा विश्व भारती के जैन आचार्य लोकेश जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Jail से हो रही आभूषण लूट की प्लानिंग, ADG ने कहा ‘अपराध की पाठशाला चलाने वाले के लिए…’

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...