Advertisment

भारत में एक बार फिर बढ़ा कोरोना वायरस का संक्रमण, देशभर में इतने मामले आए सामने

Desk. भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस का मामला बढ़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस के 752 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब कुल कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले एक सप्ताह में सबसे अधिक नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

यहां आए कोरोना वायरस के इतने मामले

जानकारी के अनुसार, केरल में 335 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिससे कुल सक्रिय मामले 430 हो गए हैं, जबकि महाराष्ट्र और दिल्ली में क्रमशः 153 और 99 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार (26 मई) सुबह सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र और दिल्ली में सक्रिय कोविड-19 मामले अब क्रमशः 209 और 104 हैं।

कोरोना के दो नए वेरिएंट भी मिले

इन शहरों के बाद गुजरात में 83 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि कर्नाटक में 47 मामले, उत्तर प्रदेश में 15 मामले और पश्चिम बंगाल में 12 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं कई शहरों में नए कोविड-19 संक्रमणों में वृद्धि के बीच देश में दो नए वेरिएंट – NB.1.8.1 और LF.7 के मामले भी सामने आए हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार की एजेंसी इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (Insacog) के ताजा आंकड़ों से मिली है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की थी स्थिति की समीक्षा

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शनिवार को स्थिति की समीक्षा की थी। मंत्रालय ने कहा था, “मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक से मामले सामने आए हैं। ज़्यादातर मामले हल्के हैं और घर पर ही देखभाल की जा रही है।”

Jharkhand Scholarship 2026: क्या बढ़ेगी झारखंड के छात्रों की छात्रवृत्ति? मुख्यमंत्री...

Jharkhand Scholarship 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)...

JPSC JSSC Exam Scam: हजारीबाग से बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान,...

JPSC JSSC Exam Scam: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे राजनीतिक और छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, विपक्ष...

Mahindra Pride Classroom Training: महिंद्रा प्राइड क्लासरूम ने बदली छात्राओं की...

Mahindra Pride Classroom Training: 'महिंद्रा प्राइड क्लासरूम' पहल के तहत, कांद्रा के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कॉलेज में 15 दिनों का ऑफलाइन इंटरव्यू...