Advertisment

झारखंड में फिर आया कोरोना वायरस, फिल्म निर्माता पाए गए कोविड पॉजिटिव

रांची. झारखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। फिल्म निर्माता लाल विजय शाहदेव कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर बताया है कि देश में 257 लोगों के साथ वे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

फिल्म निर्माता पाए गए कोरोना पॉजिटिव

फिल्म निर्माता लाल विजय शाहदेव ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया है, “भारत में कल तक 257 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और मैं भी उनमें शामिल गया हूँ। 22 मई को जब मैं मुंबई से रांची आ रहा था, उसी दौरान फ्लाइट में मेरी तबीयत बिगड़ गई और मैं बेहोश हो गया। झारखंड फ़िल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का सदस्य होने के नाते मुझे कुछ फिल्मों का प्रिव्यू करना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण मैं यह कार्य नहीं कर पाया।”

फिल्म निर्माता की लोगों से अपील

अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा है, “इस समय मेरा इलाज रांची के एक उत्कृष्ट अस्पताल, सेंटेविटा में डॉक्टर मोहित नारायण की निगरानी में चल रहा है, जहां Dinesh Da मेरा ख्याल रख रहे हैं और अब मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूँ। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से विनम्र अनुरोध है कि यदि आपको सिरदर्द, बदन दर्द, बुखार, खांसी या सर्दी जैसे लक्षण महसूस हों तो कृपया तुरंत अपना कोरोना टेस्ट कराएं। आपकी सुरक्षा, आपके अपनों की सुरक्षा है।”

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...

Ranchi Crime: पंडरा और जगन्नाथपुर में महिलाओं से Gold Chain Snatching,...

रांची के पंडरा और जगन्नाथपुर इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की दो घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद...