Advertisement
Advertisement

मेलबर्न में भारत पर मंडराया हार का खतरा

डिजिटल डेस्क : मेलबर्न में भारत पर मंडराया हार का खतरा। मेलबर्न में खेले जा रहे बाक्सिंग डे टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को चायकाल के बाद के सत्र में भारत पर हार का खतरा मंडराने लगा है। भारत के लगातार जल्दी-जल्दी  3 विकेट गिरने से हालत एकदम खस्ता हो गई है।

कुल 130 रन के स्कोर  पर टीम इंडिया को छठा झटका लगा। पिछली पारी के शतकवीर नीतीश रेड्डी इस मैच में एक रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार बने। फिलहाल यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं।

9 रन बनाने में भारत ने चायकाल के बाद गंवाए 3 विकेट

एक वक्त भारत का स्कोर 121 रन पर तीन विकेट था और फिर चायकाल के बाद शुरू हुए खेल के दौरान 9 रन बनाने में भारत ने 3 और विकेट गंवा दिए। फिलहाल टीम इंडिया का स्कोर छह विकेट पर 132 रन है।

27 ओवर का खेल और बाकी है और जीत के लिए 208 रन बनाने हैं। चायकाल के बाद भारत की पारी की हालत फिर से खस्ता हो गई। भारत को ताबड़तोड़ 2 झटके लगे। इस तरह आधी से  ज्यादा भारतीय टीम आखिरी दिन के आखिरी सेशन में पेवैलियन लौट चुकी है।

मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच रोमांचक दौर में।
मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच रोमांचक दौर में।

चायकाल के बाद भारत को लगे 2 अहम झटके

पांचवें दिन चायकाल तक 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 112 रन बना लिए थे। फिर चायकाल के बाद भारत को 121 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। ट्रेविस हेड ने ऋषभ पंत को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। वह 104 गेंद में 30 रन बना सके।

पंत ने यशस्वी के साथ मिलकर दूसरे सत्र में भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया था, लेकिन तीसरे सत्र में वह एकाग्रता खो बैठे और बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। पंत ने यशस्वी के साथ 88 रन की साझेदारी की। 127 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा दो रन बनाकर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। भारत का स्कोर पांच विकेट पर 130 रन है।

मेलबर्न में दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत क्रीज पर।
मेलबर्न में दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत क्रीज पर।

मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की पूरी अपडेट कहानी एकनजर में समझें…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई।

सोमवार को पांचवां और आखिरी दिन का खेल जारी है। भारत के सामने 340 रन का लक्ष्य है। पांचवें दिन चायकाल तक 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 112 रन बना लिया था। भारत ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया था। तीनों झटके पहले सत्र में ही लगे थे लेकिन चायकाल बाद लगतारा 2 झटकों से भारत की हालत से फिर से खस्ता हो गई।

Commercial Advertisment

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...