India Pakistan Attack : सुबह 10:30 बजे प्रेसवार्ता कर रात की बड़ी जानकारी देगी भारतीय सेना

नई दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च होने के बाद केंद्र सरकार के विदेश विभाग (MEA) ने अभी तक तीन प्रेस ब्रीफिंग कर चुकी हैं। इन तीनों दिनों में एमईए ने जहां एक ओर पाकिस्तान के झूठ की पोल खोली और उसके सच को उजागर किया तो इसी के साथ उसने कई बड़े संदेश भी दिए। वहीं आज यानी शनिवार को भारतीय सेना की तरफ से प्रेस ब्रीफिंग होने जा रही है। पहले ये प्रेसवार्ता सुबह 5.30 बजे होनी थी लेकिन इसे सुबह 10:30 बजे किया गया है।

Goal 6 22Scope News

पाकिस्तान का दावा- भारत ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, 4 एयरबेस पर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, पहले ये प्रेसवार्ता आज सुबह 5.45 पर विदेश मंत्रालय और सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी, लेकिन अब सुबह 10 बजे होगी। माना जा रहा है कि एयर ऑपरेशन की वजह यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है। पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों में लगातार गोलीबारी कर रहा है और भारत की तरफ से इसका मुहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इतना ही नहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अन्य कई इलाकों में मिसाइलों और ड्रोन से भी हमला किया है। भारत के द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया है और अब उसने अपना एयरस्पेस को पूरी तरह बंद कर दिया है।

यह भी देखें :

‘पाकिस्तान ने बंद किया अपना एयरस्पेस’, भारत से बढ़ते तनाव के बीच लिया गया फैसला

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने फिर से शनिवार की सुबह भारत पर हमला करने की कोशिश की है, जिसे भारत की तरफ से नाकाम कर दिया गया। भारत ने भी इस हमले का मुँह तोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया है कि, भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल से उसके तीन एयरबेस को निशाना बनाया है। इधर, भारत सरकार ने देश के कई एयरपोर्ट और एयरस्पेस को बंद किया। इनमें आठ नए एयरपोर्ट्स शामिल किए गए हैं। अधमपुर, अंबाला, अवंतिपुर, भुज, हिंडन, जोधपुर, कांडला और थॉइसे एयरपोर्ट बंद किए गए हैं। इसके साथ ही लुधियाना, जामनगर, जैसलमेर, शिमला, पठानकोट, श्रीनगर जैसे एयरपोर्ट पहले की तरह बंद रहेंगे। कुल मिलाकर 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े : India Pakistan Attack : मिसाइल अटैक नाकाम, भारत के IDS ने मार गिराई, पाक के चार एयरबेसों पर जोरदार धमाके…

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...