India-Pakistan Ceasefire: पीएम मोदी आज रात आठ बजे देश को करेंगे संबोधित

India-Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से शनिवार को युद्धविराम पर सहमत हो गए थे। इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी। हालांकि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते पर सहमति बनने के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने जम्मू समेत कई सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी और ड्रोन्स से हमला किया था। हालांकि अभी शांत है। इस बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे।

India-Pakistan Ceasefire: हमारे सभी सैन्य अड्डे एक्टिव

आज ही आज इंडियन आर्मी के तीनों सेना प्रमुखों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारत पाकिस्तान के बीच बनी मौजूदा स्थिति पर जानकारी देने के लिए प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान एयर मार्शल एके ने भारती कहा कि हमारे सभी सैन्य अड्डे, उपकरण चालू हैं, जरूरत पड़ने पर अगले मिशन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हमारे सभी सैन्य अड्डे और उपकरण अलर्ट पर हैं।” उन्होंने कहा कि यदि स्थिति उत्पन्न होती है तो भारत अपनी इच्छानुसार हमला कर सकता है। उन्होंने कहा, “स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली, आकाश प्रणाली का शानदार प्रदर्शन रहा है।

India-Pakistan Ceasefire: लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा

वहीं लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि पिछले कुछ सालों में आतंकवादियों का चरित्र बदल गया है। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सालों में आतंकवादी गतिविधियों का चरित्र बदल गया है। निर्दोष नागरिकों पर हमले हो रहे थे… ‘पहलगाम तक पाप का यह घड़ा भर चुका था’।”

India-Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत

बता दें कि, भारत और पाकिस्तान शनिवार को तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी। उन्होंन शनिवार को कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

India-Pakistan Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

 इसकी जानकारी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “अमेरिका की मध्यस्थता में रात भर चली लंबी बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य ज्ञान और बेहतरीन खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करने के लिए बधाई।”

India-Pakistan Ceasefire: संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन

हालांकि, दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते पर सहमति बनने के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था। इसकी जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया एक्स पर दो पोस्ट किए थे। पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आखिर संघर्ष विराम का क्या हुआ? श्रीनगर में धमाकों की आवाजें सुनी गईं!!!” एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यह कोई युद्ध विराम नहीं है। श्रीनगर के मध्य में हवाई रक्षा इकाइयों ने अभी-अभी गोलीबारी शुरू की है।”

India-Pakistan Ceasefire: भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम पर अपडेट

 

भारत पाकिस्तान युद्धविराम खबर, इंडिया पाकिस्तान संघर्ष विराम अपडेट, आज का सेना बयान,
ऑपरेशन सिंदूर डिटेल्स, भारतीय सैन्य अड्डे अलर्ट, डोनाल्ड ट्रंप भारत पाकिस्तान सीजफायर,
आज का मोदी संबोधन, भारत पाकिस्तान सीमा गोलीबारी, पहलगाम आतंकवाद खबर, जम्मू कश्मीर हमला,
भारत पाकिस्तान युद्ध स्थिति, स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली, आकाश मिसाइल प्रदर्शन, भारतीय सेना न्यूज,
रक्षा मंत्रालय अपडेट, सीमा पर गोलीबारी न्यूज़, पाकिस्तान ड्रोन हमला, जम्मू एक्सक्लूसिव न्यूज़,
सीजफायर उल्लंघन रिपोर्ट, श्रीनगर आज का हमला, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई बयान, इंडियन आर्मी प्रेस ब्रीफिंग
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!