Advertisment

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को दिखाया आइना

नई दिल्ली : कश्मीर पर झूठे राग अलापने वाले पाकिस्तान को भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिर आइना दिखाया है. भारत ने पाकिस्तान को करार जवाब दिया है. वैश्विक मंच पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बोले गए झूठ को बेनकाब करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दूबे ने कहा कि पाकिस्तान के नेता इस मंच पर देश के आंतरिक मामलों पर झूठ बोलकर देश की छवि खराब करने के प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने देश के खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदान किए गए प्लेटफार्म का दुरुपयोग किया है और दुनिया का ध्यान अपने देश की दुखद स्थिति से हटाने के लिए व्यर्थ की मांग की है, जहां आतंकवादी सरकार का संरक्षण प्राप्त करते हैं.

स्नेहा दूबे ने आगे कहा कि सदस्य देश जानते हैं कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को पनाह देने, सहायता करने और सक्रिय रूप से समर्थन करने का इतिहास और नीति स्थापित की है. पूरी दुनिया को पता है कि इस देश द्वारा आतंकवादियों को खुला समर्थन, ट्रेनिंग, वित्तीय सहायता, उन्हें हथियार उपलब्ध करवाए जाते हैं. भारत ने कहा कि पूरी केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित राज्य लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग थे, हैं और रहेंगे. इसमें वे क्षेत्र शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं. हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते हैं.

Bihar Illegal Mining: बिहार में अवैध खनन पर सख्ती, कई जिलों...

Bihar Illegal Mining: बिहार में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने कार्रवाई तेज...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: सीवान छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित AK-47 फायरिंग के मुद्दे को लेकर बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव...

Sahibganj School Students Protest: साहिबगंज में स्कूल की बदहाली के खिलाफ...

Sahibganj School Students Protest: स्कूल में कथित अव्यवस्था और शिक्षकों की कमी से परेशान स्कूली बच्चों ने अब अपनी आवाज खुद उठाई है। बोरियो...