सुधांशु त्रिवेदी ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में जमकर धोया

डिजीटल डेस्क : सुधांशु त्रिवेदी ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में जमकर धोया। राज्यसभा सासंद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को जमकर धोया है। भारतीय सांसद ने संयुक्त राष्ट्र में स्पष्ट शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहेगा। जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, हैं और रहेंगे।

पाकिस्तानी दावों पर सुधांशु त्रिवेदी ने की आपत्ति, लगाई लताड़…

अंतरराष्ट्रीय मंचों का गलत इस्तेमाल करने में पाकिस्तान लगातार जुटा है। एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के योगदान पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान ने कश्मीर का जिक्र किया।

इस पर भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने संयुक्त राष्ट्र में तत्काल पाकिस्तान को लताड़ लगाई। भारतीय सांसद ने कहा कि पाकिस्तान प्रतिष्ठित संस्था को एजेंडे से भटकाने का प्रयास कर रहा है।

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के साथ पाकिस्तान की भागीदारी तब शुरू हुई जब संयुक्त राष्ट्र ने 1948 में जम्मू और कश्मीर के विवादित क्षेत्र में शांति सैनिकों को तैनात किया।

इसी पर तुरंत भाजपा सांसद सुंधाशु त्रिवेदी ने पाकिस्तान के इस दावे पर आपत्ति जताई। सुधांशु त्रिवेदी ने अपने उत्तर देने के अधिकार का इस्तेमाल किया और पाकिस्तान की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सांसद त्रिवेदी ने कहा कि –‘…यह अनावश्यक उल्लेख है। …पाकिस्तान ने एक बार फिर इस प्रतिष्ठित संस्था को उसके एजेंडे से भटकाने का प्रयास किया है। …झूठ से बचे पाकिस्तान।

…जम्मू और कश्मीर के लोगों ने हाल ही में अपने लोकतांत्रिक और चुनावी अधिकार का इस्तेमाल करके नई सरकार चुनी है। पाकिस्तान को इस तरह की बयानबाजी और झूठ से बचना चाहिए, क्योंकि इससे तथ्य नहीं बदलेंगे’।

संयुक्त राष्ट्र में सुधांशु त्रिवेदी
संयुक्त राष्ट्र में सुधांशु त्रिवेदी

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को लताड़ लगा चुका हैं कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला भी 

बता दें कि कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में लताड़ लगा चुके हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने अनावश्यक रूप से कश्मीर का राग अलापना शुरू कर दिया। इस पर राजीव शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान अक्सर गलत जानकारी फैलाता है। मगर जमीनी हकीकत अलग है। शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान को झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने की आदत है।

ताजा प्रकरण पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सुंधाशु त्रिवेदी ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर में हाल ही में संसदीय और विधानसभा के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं, इसलिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित मंच का इस्तेमाल इस प्रकार के गैर-तत्वपूर्ण और भ्रामक शब्दों का उल्लेख करने के लिए नहीं किया जा सकता है।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...