India U19 : चुने गए मुख्य कोच द्रविड़ के बेटे सुमित और बिहार के वैभव

न्यूज खेल डेस्क : भारतीय टीम के मुख्य कोच व पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे सुमित द्रविड़ का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टीम में हुआ है। वहीं बिहार के समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का भी टीम में चयन हुआ है। टीम का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की जूनियर चयन समिति के द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सीरीज के लिए किया गया है। 18 साल के तेज गेंदबाज ऑल राउंडर सुमित द्रविड़ अभी बेंगलुरु में चल रहे केएससीए महाराजा टी20 ट्रॉफी के लिए मैसूर वॉरियर्स की ओर से खेल रहे हैं उन्होंने सात इनिंग में 82 रन बनाए हैं।

दरअसल, बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर गांव के 14 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बतौर ओपनर बल्लेबाज हुआ है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार दिवसीय अंडर-19 मल्टी-डे सीरीज में हिस्सा लेंगे। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें संजीव सूर्यवंशी के दूसरे बेटे वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़े : RJD का हल्लाबोल, आरक्षण और जाति जनगणना के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन

यह भी देखें :

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...