India vs England: पहले दिन पांच विकेट पर भारत ने बनाए 326 रन, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने जड़ा शतक

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला जा रहा है। पहले दिन खेल खत्म होने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। आज खेल समाप्त होने के बाद रवींद्र जडेजा शतकीय पारी खेलकर नाबाद लौटे।

वहीं आज भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्र 33 रनों पर ही टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर आउट हुए, शुभमन गिल खाता नहीं खोल सके, जबकि रजत पाटीदार पांच रन बना सके। ऐसे में कप्तान कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने भारतीय पारी को संभाला। रोहित शर्मा ने 131 रनों की पारी खेली।

India vs England

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। इसमें दोनों टीम एक-एक मैच जीत चुकी है। तीसरा मैच खेला जा रहा है। वहीं चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में और पांचवां 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...