इंडिया हाउस में लगा भारतीय एथलीटों का जमावड़ा, नीता अंबानी ने किया सम्मानित

Desk. पहले कुछ दिनों में ही दो पदक जीत कर भारत ने पेरिस ओलंपिक में शानदार शुरुआत की है। भारतीय खिलाड़ी बड़ी तादाद में डे ला विलेट पार्क में बने इंडिया हाउस पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह, रोहन बोपन्ना, शरत कमल, मनिका बत्रा और अर्जुन बाबूता जैसे शीर्ष भारतीय एथलीटों को इंडिया हाउस में सम्मानित किया गया।

इंडिया हाउस में भारतीय एथलीटों का जमावड़ा

खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मिलते हुए आईओसी सदस्या और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम अंबानी ने कहा, “ओलंपिक में पहली बार बने इंडिया हाउस में आपका स्वागत है! भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कई भारतीय खिलाड़ी आज यहां मौजूद हैं। आप में से हर एक ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। दूसरा पदक जीतकर हमें गौरवान्वित करने वाले मनु भाकर और सरबजोत सिंह को विशेष धन्यवाद। सरबजोत सिंह आज हमारे साथ हैं और हमें उनका खड़े होकर अभिवादन करना चाहिए।”

ढोल की थाप के साथ खिलाड़ियों का स्वागत पारंपरिक भारतीय टीका लगा कर किया गया। नीता अंबानी ने सभी खिलाड़ियों के प्रयासों और दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आभार जताया। ओलंपिक आंदोलन का समर्थन करने के लिए इंडिया हाउस में डिजिटल ज्योति भी जलाई गई।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...