Reliance Foundation बनाएगा पेरिस ओलंपिक में देश का पहला ‘ इंडिया हाउस ’

नई दिल्ली- रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) ने भारतीय ओलंपिक संघ( IOA) के साथ साझेदारी के तहत पेरिस ओलंपिक खेलों में देश का पहला कंट्री हाउस यानी इंडिया हाउस बनाएगा । इंडिया हाउस, पेरिस के प्रतिष्ठित पार्क डे ला विलेट में बनाया गया है । पार्क में इंडिया हाउस के अलावा नीदरलैंड, कनाडा, ब्राजील और मेजबान फ्रांस समेत 14 देशों के कंट्री हाउस होंगे । इंडिया हाउस के दरवाजे दुनिया भर के एथलीटों, गणमान्य व्यक्तियों और खेल प्रेमियों के लिए खुले रहेंगे । यहां दुनिया को भारत की प्रतिभा, क्षमता और महत्वाकांक्षा की एक झलक दिखेगी ।

संस्कृति से लेकर कला और खेल से लेकर योग, हस्तशिल्प, संगीत और पारंपरिक भारतीय व्यंजन इंडिया हाउस में परोसे जाएंगे । आईओसी सदस्या और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर व चेयरपर्सन श्रीमती नीता एम. इंडिया हाउस पर अंबानी ने कहा कि पेरिस ओलंपिक के लिए पहली बार इंडिया हाउस की घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। ये ऐसी जगह होगी जहाँ हम अपने एथलीटों का सम्मान करेंगे, अपनी जीत का जश्न मनाएंगे, अपनी कहानियाँ साझा करेंगे और दुनिया भर का भारतीयता के रंग में रंग देंगे । वहीं भारतीय ओलंपिक संघ की प्रेजिडेंट पीटी उषा ने कहा कि इंडिया हाउस का उद्घाटन के साथ रिलाइंस फाउंडेशन की साझेदारी में होना पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथलीटों के साथ-साथ भारतीय प्रशंसकों के लिए भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र होने वाला है।

यह प्रशंसकों और अन्य देशों के लोगों के लिए भारत के बारे में और अधिक जानने का मौका होगा । मैं इस पहल और भारत के ओलंपिक आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए आईओसी सदस्या श्रीमती नीता अंबानी को धन्यवाद देना चाहूंगी । ओलंपिक खेलों में बनाए जाने वाले कंट्री हाउस में दरअसल देश अपनी सॉफ्ट पॉवर का प्रदर्शन करते हैं । पेरिस का इंडिया हाउस भारतीय संस्कृति की समृद्ध और विविधतापूर्ण छवि को उकेरने के साथ भारतीय एथलीटों के लिए घर से दूर एक घर की तरह भी काम करेगा । यहां भारतीय एथलीटों की जीत और उनके पदकों का जश्न मनाया जाएगा । खेल प्रशंसकों के लिए यहां खास तौर पर वॉच पार्टियां आयोजित होगी। वहीं वॉच पार्टियों के लिए विशेष तौर पर मीडिया आधिकारिक तौर पर वायकॉम18 फीड मुहैया कराएगा।

 

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...