Advertisement
Advertisement

Indian Railway: तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, बुक करने से पहले जान लीजिए

Indian Railway: यदि आप भारतीय रेलवे से सफर करते हैं और अक्सर तत्काल टिकट बुकिंग का सहारा लेते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। IRCTC ने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में अहम बदलाव कर दिया है। रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया था और अब 15 जुलाई से आधार OTP बेस्ड ऑथेंटिकेशन को भी अनिवार्य कर दिया गया है। यह बदलाव ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ-साथ रेलवे काउंटर से टिकट खरीदने पर भी लागू होगा।

Indian Railway: क्यों जरूरी पड़ा नियम में बदलाव?

अब तक तत्काल टिकट बुकिंग आम यात्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं थी। एजेंट्स और दलालों द्वारा सैकड़ों टिकट चंद मिनटों में बुक कर लिए जाते थे, जिससे आम यात्री वंचित रह जाते थे। IRCTC तत्काल रूल चेंज का उद्देश्य इसी फर्जीवाड़े पर लगाम लगाना है और सुनिश्चित करना है कि टिकट उसी व्यक्ति को मिले, जिसकी आधार ID वेरिफाइड हो।

Indian Railway: OTP आधारित आधार वेरिफिकेशन कैसे करेगा काम?

जब कोई यात्री IRCTC App या वेबसाइट के जरिए तत्काल टिकट बुक करेगा, तो उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। यह OTP सब्मिट करने के बाद ही बुकिंग प्रोसेस आगे बढ़ेगा और टिकट कन्फर्म हो सकेगा। यह प्रक्रिया काउंटर बुकिंग पर भी लागू होगी, जिससे टिकटिंग प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बन सके।

Indian Railway: 30 मिनट की एक्सक्लूसिव विंडो

रेलवे ने एक और बड़ा बदलाव किया है, जो आम यात्रियों के हित में है। अब तत्काल टिकट बुकिंग विंडो खुलने के पहले 30 मिनट तक सिर्फ आधार से ऑथेंटिकेटेड आम यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे। AC तत्काल बुकिंग सेवा सुबह 10 बजे शुरू होगी और Non-AC तत्काल बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होगी। एजेंट्स इन विंडो टाइम के 30 मिनट बाद ही बुकिंग कर पाएंगे। इससे टिकट बुकिंग में आम लोगों को प्राथमिकता मिलेगी।

Commercial Advertisment

Anant Singh Daughter Wedding: 150 से अधिक व्यंजन और भव्य मंडप,...

Anant Singh Daughter Wedding ,पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी को...

Samrat Choudhary Diwali Celebration: महालक्ष्मी देवी की पूजा के बाद महादलित...

Samrat Choudhary Diwali Celebration, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर दीघा-आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी देवी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...