IRCTC Beta Website Launch: 15 जुलाई से बदलेगा टिकट बुकिंग का अनुभव, आसान होगा Tatkal Booking

आईआरसीटीसी 15 जुलाई को नई बीटा वेबसाइट लॉन्च करेगा। नए पोर्टल पर आसान कैप्चा, तेज टिकट बुकिंग, सभी क्लास की सीट एक साथ दिखेगी और तत्काल टिकट में बॉट पर रोक लगेगी।


IRCTC Beta Website Launch रांची: भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर डिजिटल अनुभव देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा आईआरसीटीसी 15 जुलाई को अपनी नई बीटा वेबसाइट लॉन्च करेगी। नए पोर्टल के शुरू होने के बाद टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, नई वेबसाइट का उद्देश्य यात्रियों को तेज सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान फर्जी ऑटोमैटिक बुकिंग और बॉट के इस्तेमाल पर रोक लगाना है।

IRCTC Beta Website Launch:आसान होगा टिकट बुकिंग का पूरा प्रोसेस

नई वेबसाइट में टिकट बुकिंग के दौरान अनावश्यक कैप्चा, बार-बार आने वाले पॉप-अप और चमकदार विज्ञापन नहीं दिखेंगे। कैप्चा को पहले की तुलना में छोटा और आसान बनाया गया है, जिससे लॉगइन और टिकट बुकिंग में कम समय लगेगा।

इसके अलावा टिकट बुकिंग के स्टेप्स भी कम कर दिए गए हैं, जिससे चेकआउट प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी तेज होगी।

IRCTC Beta Website Launch:एक ही स्क्रीन पर दिखेगी सभी क्लास की सीट

अभी तक यात्रियों को स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी और अन्य श्रेणियों में सीट उपलब्धता देखने के लिए अलग-अलग क्लिक करना पड़ता था। नई वेबसाइट में सभी श्रेणियों की सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी। इससे यात्रियों को सीट चुनने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी।


Key Highlights:

  • 15 जुलाई से लॉन्च होगी आईआरसीटीसी की नई बीटा वेबसाइट।

  • आसान कैप्चा, बिना अनावश्यक पॉप-अप और तेज चेकआउट की सुविधा।

  • सभी क्लास की सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • यात्री की जानकारी सेव रहेगी, बार-बार डिटेल भरने की जरूरत नहीं होगी।

  • तत्काल टिकट बुकिंग में फर्जी बॉट और ऑटोमैटिक बुकिंग पर लगेगी रोक।


IRCTC Beta Website Launch:बार-बार नहीं भरनी होगी यात्री की जानकारी

नई बीटा वेबसाइट में एक बार टिकट बुक करने के बाद यात्री की जानकारी सुरक्षित रहेगी। अगली बार टिकट बुक करते समय पहले से सेव विवरण का उपयोग किया जा सकेगा। इससे हर बार नाम, उम्र और अन्य जानकारी दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

IRCTC Beta Website Launch:तत्काल टिकट में बॉट पर लगेगी रोक

रेल मंत्रालय के अनुसार, नई वेबसाइट में तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान ऑटोमैटिक बॉट के इस्तेमाल को रोकने के लिए विशेष तकनीकी उपाय किए गए हैं।

बॉट एक ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम होता है, जो पहले से निर्धारित निर्देशों के अनुसार स्वतः काम करता है। कुछ दलाल इसी तकनीक का इस्तेमाल कर यात्रा और यात्री की जानकारी पहले से सेव रखते हैं और तत्काल बुकिंग विंडो खुलते ही कुछ सेकंड में टिकट बुक कर लेते हैं। नई प्रणाली ऐसे ऑटोमैटिक बॉट की पहचान कर उन्हें रोकने में सक्षम होगी, जिससे आम यात्रियों को तत्काल टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

IRCTC Beta Website Launch:यात्रियों को मिलेगा बेहतर डिजिटल अनुभव

नई बीटा वेबसाइट के माध्यम से रेलवे टिकट बुकिंग को अधिक पारदर्शी, तेज और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने की कोशिश कर रहा है। इससे न केवल वेबसाइट की गति बेहतर होगी, बल्कि टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली तकनीकी परेशानियां भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।


Highlights

हत्या के आरोपितों को छोड़ने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने आगजनी...

गयाजी : गया में हत्या के एक मामले को लेकर परिजनों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। गौतम यादव हत्याकांड में हिरासत में लिए...

विद्युत मानव बल कर्मियों का आंदोलन, 17 अगस्त से साप्ताहिक अवकाश...

बक्सर : बक्सर जिले में बिहार राज्य विद्युत विभाग में कार्यरत मानव बल कर्मियों ने आर्थिक, श्रम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन...

SP ने आधी रात ढाका व चिरैया थाना का किया औचक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने रविवार की आधी रात ढाका और चिरैया थाना का औचक निरीक्षण कर...