Indian Railways Irctc : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, पांच मई से चलेगी टाटानगर –इतवारी एक्सप्रेस

रेल खबर।

कोरोना काल से बंद  टाटानगर – इतवारी- टाटानगर एक्सप्रेस एक बार फिर  पटरी पर दौड़ने को तैयार हैं। इसे लेकर  दक्षिण पूर्व रेलवे( South Eastern Railway)  ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसुचना के मुताबिक अब यह ट्रेन पैसेंजर नही एक्सप्रेस बनकर चलेगी। इस कारण इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों का किराया पैसेंजर का नहीं बल्कि एक्सप्रेस का लगेगा। जिससे उन यात्रियों को आर्थिक रुप से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।  एक्सप्रेस बनते ही  इस ट्रेन का नया नबंर दिया गया है।यही नही इस ट्रेन के समय में परिवर्तन भी कर दिया गया है।

दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway )के द्रारा जारी अधिसूचना के मुताबिक (गाड़ी  संख्या 18109) टाटानगर – इतवारी एक्सप्रेस टाटानगर से सुबह 9.10 में रवाना होगी।जो दूसरे दिन सुबह इतवारी 4.45 पहुंचेगी। उसी प्रकार (गाड़ी संख्या 18110) इतवारी – टाटानगर एक्सप्रेस इतवारी से रात के 12.05 मिनट मे प्रस्थान कर दुसरे दिन शाम के 7.40 मिनट में पहुचेगी।इस ट्रेन आने जाने के क्रम में 55 स्टेशनों ठहराव होगा।टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस पांच मई से टाटानगर से प्रतिदिन और सात मई से इतवारी से प्रतिदीन रवाना होगी।

जुलाई माह में प्रेस कल्ब ऑफ रामगढ़ चलाएगा पौधारोपण अभियान

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...