हटिया में एक घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, फिल्मी अंदाज में की गोलीबारी

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

रांची : हटिया के हेसाग में देर रात अपराधियों ने गोलीबारी की है. अपराधियों ने नासिर अंसारी के घर के बाहर गोली चलाई है. घर के मालिक के अनुसार अपराधियों ने एक दर्जन से ज्यादा फायरिंग की है. मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

police 22Scope News

हेसाग बस्ती के रहने वाले नसीर अंसार के घर के बाहर अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में फायरिंग की. स्थानीय लोगों के अनुसार दो बाइक पर अपराधी आये और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. जिससे अपराधियों की पहचान हो सके. हालांकि गोलीबारी की घटना की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है.

रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
सदाबहार चौक में फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपति- प्रेम विवाह या जमीन विवाद!

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Child Marriage Free Jharkhand Campaign: बाल विवाह के खिलाफ उठी आवाज,...

Child Marriage Free Jharkhand Campaign, गिरिडीह: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

Delimitation Democratic Representation: परिसीमन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का समर्थन,...

Delimitation Democratic Representation, गिरिडीह: परिसीमन के माध्यम से देश में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने की पहल का राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने स्वागत किया...

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...