उद्योग मंत्री पहुंचे जहानाबाद, सम्राट पर किया कटाक्ष, कहा- पगड़ी बांधने के कारण बुद्धि हुई भ्रष्ट

जहानाबाद : बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ एक कपड़े के शोरूम का उद्घाटन करने के लिए गुरुवार को जहानाबाद पहुंचे। जहां उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। कुछ दिन पहले भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा था कि राजद में सब घोटालेबाज हैं। इसपर मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी का पगड़ी बांधने के कारण बुद्धि भ्रष्ट हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं, इसी के कारण अनाप-शनाप बयान देते हैं।

समीर महासेठ ने कहा कि बिहार सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जातिगत जनगणना कराया है। उस पर भी भाजपा के लोग हाय तौबा मचाए हुए हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि जनगणना गलती हुई है तो मैं कहना चाहता हूं कि केंद्र सरकार फिर से जनगणना कर ले। हम लोगों तो मांग करते हैं कि पूरे देश में जनगणना कराया जाए।

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने यह कहा कि जनगणना से लोगों का विकास होगा। हमारी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। बेरोजगारों के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारी सरकार ने वादा किया था कि सरकार बनते हैं 10 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी, उसकी प्रक्रिया चल रही है। शिक्षक बहाली पुलिस की बहाली इत्यादि लिए जा रहे हैं। हमारी सरकार जो कहती है वहीं करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं, मेरी सरकार धरातल पर काम करती है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...