INDvsBAN : पहले टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सीरीज में 1-0 से आगे

चेन्नई : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की अंतरराष्ट्रीय टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। यह टेस्ट मैच 19 सितंबर से शुरू हई थी। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो कि गलत साबित हुआ। टीम इंडिया ने यह टेस्ट मैच शानदार तरीके से 280 रनों से जीता। इस तरह दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। बराबरी की। आज मैच का चौथा दिन था। दूसरा मैच कानपुर में 27 सितंबर को खेला जाएगा। रविचंद्रन अश्विन ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। पारी में 37वीं बार अश्विन के पांच विकेट झटके। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न की

भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए। जिसमें युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (56), ऋषभ पंत (39), ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (113) और रविंद्र जडेजा (86) ने शानदार बल्लेबाजी की। अश्विन ने शानदार शतक जड़ा। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। भारत के तरफ से दूसरी पारी में शुभमन गिल (119) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (109) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। इस तरह पहाड़ जैसे पांच सौ रन का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 234 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 280 रन से मैच हार गई। बांग्लादेश की और से कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (82) की केवल अच्छी बल्लेबाजी कर पाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Team India 2 22Scope News

Team India 1 22Scope News

Team India 3 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार में जमीन सर्वे का काम इतने दिनों तक टला

यह भी देखें :

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...