INDvsSA : संजू का डरबन में धमाका, टीम इंडिया की शानदार जीत

डरबन : युवा विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है। वहां पर भारतीय टीम चार टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। कल यानी आठ नवंबर को डरबन के किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन वह गलत साबित हुआ। इस तरह भारतीय टीम पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन से जीत हासिल की और चार मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। सीरीज का दूसरा मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (107 रन, 50 गेंद, सात चौके, 10 छक्के) और अभिषेक शर्मा ने की लेकिन शर्मा कुछ ज्यादा नहीं कर पाए और जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (21 रन, 17 गेंद, दो चौके, एक छक्के) ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए सैमसन के साथ अच्छी साझेदारी की। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जमाया। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (33 रन, 18 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) ने भी कुछ उपयोगी पारी खेली और टीम को दो सौ के पार पहुंचाया। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए।

Team India 1 1 22Scope News

बड़े रन का पीछा करने उतरी मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसके तीन विकेट 44 के स्कोर पर गिर गए। अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा नहीं कर पाया और पूर टीम 17.5 ओवर में 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह (25/1), आवेश खान (28/2), वरुण चक्रवर्ती (25/3) और रवि विश्नोई (28/3) ने विकेट चटकाए। बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह दूसरा शतक है। शानदार शतक के चलते उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

यह भी देखें :

संजू ने की रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी

संजू सैमसन ने शतकीय पारी के दौरान रोहित शर्मा के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया की ओर से एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू ने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के जमाए। इससे पहले रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेलेते हुए एक ही मैच में 10 सिक्स उड़ाए थे। भारत और साउथ अफ्रीका सीरीज में संजू सैमसन सबसे बड़ा स्कोर बढ़ाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने डेविड मिलर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है।

यह भी पढ़े : New Zealand का टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप, 24 साल बाद 3-0 से New Zealand ने जीती सीरीज

 

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...