Dhanbad: इंडिया गठबंधन में अंतर्कलह, कांग्रेसियों ने सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान का किया विरोध

Dhanbad: झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के एक बयान ने इंडिया गठबंधन में ही दरार ला दी है। धनबाद के कांग्रेसियों ने बयान का कड़ा विरोध किया है। बता दें कि सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपने बयान में धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस के लोकल कार्यकर्ता की जगह सरयू राय के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसपर धनबाद के कांग्रेसियों में नाराजगी है।

Dhanbad: इंडिया गठबंधन में अंतर्कलह

कांग्रेसियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी नाराजगी व्यक्त की है। कांग्रेस नेता राजेश्वर सिंह यादव ने सुप्रियो भट्टचार्य के ब्यान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि झामुमो को गठबंधन के धर्म का पालन करना चाहिए न कि पिछले बार की तरह पैरासुट कैंडिडेट देकर हार का सामना करना पड़े।

बताते चलें कि धनबाद के कांग्रेसी स्थानीय कार्यकर्ता को टीकट देने को लेकर लगातार आला कमान से मांग कर रहे हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन में शामिल झामुमो के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के एक बयान ने इंडिया गठबंधन में ही अंतर्कलह को जन्म दे दिया है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...