Advertisment

महंगाई का झटका : महीने के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम, अब इतनी हो गई कीमत

नई दिल्ली : 1 सितंबर की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। एलपीजी की नॉन-सब्सिडी वाले सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में 25 रुपये की बढोतरी की गई है। इतना ही नहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, इसके दाम प्रति सिलेंडर 75 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

बढ़े हुए दाम के बाद दिल्ली में नॉन-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 859.50 रुपये होगी। मुंबई में भी यही रेट होगा। मौजूदा समय में एलपीजी के सबसे ज्यादा दाम कोलकाता में हैं। यहां लोगों को 886 रुपये दाम प्रति सिलेंडर देने पड़ रहे हैं।

वहीं लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए चेन्नई में 875.50 रुपये और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 897.50 रुपये देने होंगे। इससे पहले 1 जुलाई को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये बढ़ाए गए थे। गुजरात के अहमदाबाद में LPG के लिए 866.50 रुपये देने होंगे। अभी तक भोपाल में यह सिलेंडर अब 840.50 रुपए में मिल रहा था, जोकि आज से 865.50 रुपए हो गया है।

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर अब 884.5 रुपये का हो गया है। जबकि इसके पहले ये 859.50 रुपये का मिल रहा था। इसके पहले 17 अगस्त को LPG सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ाए गए थे। इसके पहले 1 जुलाई को LPG सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये बढ़ाए गए थे।

बता दें कि मौजूदा समय में सरकार 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर हर साल एक घर को मुहैया कराती है। सरकार की ओर से इन 12 सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी हर महीने बदलती है। एलपीजी के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपया-डॉलर एक्सचेंज रेट पर निर्भर करते हैं। स्थानीय टैक्स के कारण भी देश के अलग-अलग राज्यों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग होती है।

नए साल पर बड़ा तोहफा, LPG सिलेंडर की कीमतों में 102 रुपए की कटौती, जानिए नया रेट

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...