Advertisment

दुर्गा पूजा से एक दिन पहले महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर के फिर बढ़े दाम

नई दिल्ली : महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को दुर्गा पूजा से एक दिन पहले एक और झटका लगा है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है. नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बुधवार यानी 6 अक्टूबर को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. बताया गया है कि नॉन सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर पर 15 रुपये बढ़ाए गए हैं, जिससे दिल्ली में उसकी कीमत 899 रुपये हो गई है. वहीं 5 किलो वाला सिलेंडर अब 502 रुपये में मिलेगा.

दिल्ली- मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये से अब 899.50 रुपये हो गई है. पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपये कम चुकाने पड़ेंगे.

सिर्फ इसी साल की बात करें तो 1 जनवरी को गैस सिलेंडर 694 रुपये का था. 1 सितंबर को कीमत 884 रुपये हो गई. फिर 17 अगस्त से 1 सितंबर के बीच 15 दिन में 50 रुपये की महंगाई हो गई. साफ है कि पिछले 8 महीने में 190 रुपये की महंगाई जनता के घर की जीडीपी बिगाड़ने वाले सिलेंडर में आ चुकी है.

एक अक्टूबर को बढ़े थे सिलेंडर के दाम

इससे पहले एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे. इसमें पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपये की भारी बढ़त की थी. इससे रेस्टोरेंट, ढाबे आदि पर खाना महंगा होने की आशंका बढ़ गई थी.

फिलहाल दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1736.5 रुपये का हो गया है. पहले यह 1693 रुपये का था. कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1805.5 रुपये हो गई है. पहले यह 1770.5 रुपये थी. बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिन पर एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं.

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...