Insta Reel से प्रभावित होकर UP से Ranchi आया युवक: लोगों ने पकड़कर सौंपा पुलिस को

173
Insta Reel से प्रभावित होकर UP से Ranchi आया युवक: लोगों ने पकड़कर सौंपा पुलिस को
Insta Reel से प्रभावित होकर UP से Ranchi आया युवक: लोगों ने पकड़कर सौंपा पुलिस को
Advertisment

रांची में इंस्टा रील देखकर 39 वर्षीय युवक छात्रा का पीछा करने पहुंचा। लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज।


Insta Reel से प्रभावित होकर UP से Ranchi आया युवक रांची. सोशल मीडिया की रील देखकर प्रभावित होना युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे सीधे जेल की हवा खानी पड़ गई। रांची की एक 13–14 वर्षीय छात्रा इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करती थी। इन्हीं पोस्ट को लगातार फॉलो कर रहे उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के करहिया निवासी साहस कुमार (39) को लड़की की रील से पता चला कि वह पुंदाग के एक फ्लैट में रहती है और एक प्रतिष्ठित स्कूल की छात्रा है।

Advertisment

Insta Reel से प्रभावित होकर UP से Ranchi आया युवक

यही सुराग मिलते ही युवक गूगल के जरिए फ्लैट का पता खोजने लगा। पता मिलने के बाद वह सोनभद्र से स्कूटी पर चार से पांच दिन पहले रांची पहुंच गया। यहां पहुंचकर वह लगातार लड़की का पीछा करता रहा।


Key Highlights

  • इंस्टा रील देखकर यूपी से रांची पहुंचा 39 वर्षीय युवक

  • गूगल से पता खोजकर लड़की के फ्लैट तक पहुंचा

  • 13–14 वर्ष की छात्रा को लगातार फॉलो और पीछा कर रहा था

  • पड़ोसियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा


बात तब बढ़ गई जब वह एक दिन सीधे लड़की के फ्लैट परिसर तक पहुंच गया। उसकी हरकतों से डरकर लड़की ने अपनी मां को जानकारी दी। रविवार को फिर युवक फ्लैट पर पहुंचा और अंदर घुसने की कोशिश करने लगा।

Insta Reel से प्रभावित होकर UP से Ranchi आया युवक

आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और आरोपी को पकड़ लिया। तुरंत पुंदाग ओपी को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

Insta Reel से प्रभावित होकर UP से Ranchi आया युवक

पुलिस ने आरोपी साहस कुमार पर पीछा करने और बालिका की सुरक्षा से जुड़े गंभीर आरोपों में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग और सुरक्षा को लेकर यह मामला माता-पिता और बच्चों के लिए एक बड़ी चेतावनी भी है।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates