मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मिली बम की जानकारी, यात्रियों और 16 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतारा गया
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर बम की सूचना से हड़कंप मच गया.
देर रात मॉस्को से दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट में बम होने की जानकारी मिली थी.
जिसके बाद विमान की लैंडिंग से लेकर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए
एहतियातन सभी एजेंसियां रात को सतर्क हो गईं.
उसके बाद यात्रियों और 16 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतारा गया.
फिलहाल पूरे विमान की चेकिंग की जा रही है और एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया है.
सभी यात्रियों के सामान की एक-एक कर चेकिंग हो रही है.
सुरक्षा के लिहाज से पूरे एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
IGI एयरपोर्ट: देर रात मिली थी बम की सूचना
बताया गया है कि देर रात 11ः15 बजे एक कॉल से सूचना मिली,
जिसमें बताया गया कि रात 3ः20 पर जो फ्लाइट मॉस्को से एयरपोर्ट के टी3 पर आ रही है उसमें बम है.
ढाई बजे के आसपास सुरक्षा टीम अलर्ट हो चुकी थी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और
दूसरे रेस्क्यू दलों को भेजा गया और विमान को रनवे 29 पर उतारा गया.
इसके बाद से ही विमान की चेकिंग की जा रही है.
पहले भी मिल चुकी फ्लाइट में बम की सूचना
इससे पहले ईरान से चीन जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी.
इसके बाद यात्री विमान के पायलटों से दिल्ली एटीसी से संपर्क कर विमान उतारने की अनुमति मांगी थी.
हालांकि, भारत की ओर से जयपुर और चंडीगढ़ में विमान उतारने का विकल्प दिया गया था. लेकिन पायलटों ने विमान को उतारने से मना कर दिया था. इसके बाद विमान करीब 45 मिनट तक भारत के ऊपर उड़ता रहा.
IGI एयरपोर्ट: लाहौर एटीएस ने दी थी बम होने की सूचना
इसके बाद भारतीय एयरपोर्स अलर्ट पर आ गई. एयरफोर्स ने सुखोई लड़ाकू विमान इसके पीछे लगा दिए थे. ईरान से हरी झंडी मिलने के बाद विमान को चीन के लिए रवाना किया गया था. फ्लाइट को भारत की सीमा से बाहर किया गया था. हालांकि, चीन में जब विमान की जांच की गई थी, फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला था. यानी बम होने की सूचना सिर्फ अफवाह थी. लाहौर एटीएस ने भारत को कॉल कर फ्लाइट में बम होने की सूचना दी थी.

















