Silli : सिल्ली में बाघ दिखने की सूचना, ग्रामीणों में मची हड़कंप…

Silli : राजधानी रांची के सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत अंतर्गत मारदू गांव में सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों को गांव में बाघ के घूमने की सूचना मिली। ग्रामीणों में घटना को लेकर भय का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक बाघ अचानक गांव में प्रवेश कर गया और एक घर में घुस गया। गनीमत रही कि बाघ जिस वक्त घर में घुसा उस वक्त घर मालिक बाहर था, जिससे कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई।

सिल्ली में बाघ दिखने की सूचना : वन विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में लिया

ग्रामीण पुरंदर महतो ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लेने के प्रयास शुरू कर दिए। गांव वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है।

 

सिवान जंक्शन पर RPF-CPDS की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ...

सिवान : सिवान जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान और सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को विदेशी शराब...

Koderma Hospital Death: गलत खून चढ़ाने का आरोप या हार्ट अटैक?...

Koderma Hospital Death: ज़िला मुख्यालय स्थित ओम कौशल्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान 70 वर्षीय राबिया देवी की मौत के बाद तनाव...

स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार, नए...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए।...