प्रकाशित: अपडेट:
कटिहार : सड़क हादसे में घायल बाप-बेटी के बैग से शराब का बोतल मिलने पर स्थानीय लोगों ने पहले तो घायल बाप- बेटी अस्पताल पहुंचाया, फिर स्थानीय लोगों ने शराब रखने के मामले में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज के पास घायल आरोपी अपनी बेटी के साथ बाइक से शराब की 20 बोतल लेकर मनिहारी से कटिहार लौट रहा था। इस दौरान शरीफगंज के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे दोनों घायल हो गए। इन लोगों के बैग से 20 बोतल शराब बरामद हुआ है, पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।
Highlights
















