PM मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम, DGP और DIG के साथ किया निरीक्षण

सिवान : सिवान जिले के पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है। जिसको लेकर सिवान प्रशासन हाई अलर्ट पर है। वहीं शुक्रवार के दिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडे सिवान पहुंचकर 20 जून को आने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

LN Mishra 1 22Scope News

जसौली गांव में डिप्टी सीएम, दिलीप के साथ पहुंचे DGP और DIG

वहीं जसौली गांव में पहुंचे पुलिस मुख्यालय के निरीक्षण करने डीजीपी विनय कुमार, सचिव प्रत्यय अमृत और डीआईजी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। सिवान के डीएम और एसपी द्वारा रूट मैप दिखाई गई। किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था होगी, हेलीपैड कहां बनेगा जो लोग आएंगे वो कहां बैठेंगे। सभी का निरीक्षण किया गया। वहीं पीएम मोदी का मंच कहां होगा तमाम जानकारी डिप्टी सीएम और अधिकारियों द्वारा दी गई।

यह भी देखें :

PM मोदी की ऐतिहासिक सभा होगी – दिलीप जायसवाल

इस मौके पर दिलीप जायसवाल ने बताया कि ये ऐतिहासिक सभा होगी। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिवान में सभा होनी है। एक-एक घर से लाखों की संख्या में लोग मोदी के संबोधन को सुनने आएंगे। मोदी जहां भी आते हैं सौगात लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि राज को राज रहने दो और मोदी जब आएंगे सौगात देंगे। सिवान की जनता और इस क्षेत्र के लिए पीएम मोदी सौगात देंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर एनडीए पूरी तरह से तैयार है।

PM Siwan 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : बिक्रमगंज पहुंचे PM मोदी, दे रहे हैं सौगातों की बौछार

कुमार रवि की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img