रांची में 15 सौ से अधिक कांड लंबित, निपटारे का निर्देश

Ranchi- झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला के डीआईजी, एसएसपी, एसपी को पांच से दस वर्षों के लंबित कांडों का जल्द निष्पादन का निर्देश दिया है. इस निर्देश के बाद रांची एसएसपी किशोर कौशल (Kishore Kausha) ने शहर के सभी डीएसपी और थानेदारों के साथ बैठक कर लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन का आदेश दिया है.

लंबित कांडों का निष्पादन का आदेश

यहां बतला दें कि रांची जिले में कुल मिलाकर 15 सौ से अधिक मामले लंबित है. रांची एसएसपी ने सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दिया है कि 1 साल के अंदर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित कांडों को जल्द निपटारा करें, खासकर वैसे कांड जो 5 से 10 वर्ष पुराने हैं.

बैठक के दौरान रांची एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम सिटी,

एसपी अंशुमान कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थें.

यहां बतला दें कि रांची पुलिस अपने फाइलों के बोझ तले दबी नजर आ रही है,

पेंडिंग मामलों की बढ़ती संख्या के कारण वह दूसरे अन्य मामलों पर अपना फोकस नहीं कर पा रही है.

यही कारण है कि राजधानी रांची मेंं अपराध के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है.

यही कारण है कि रांची एसएसपी किशोर कौशल का फोकस पुराने मामले का निष्पादन का है.

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...