रांची: सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 40 अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क की अंतर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में जेएसएससी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से अंतर राशि को डिमांड ड्रॉफ्ट के माध्यम से
24 नवंबर तक आयोग कार्यालय में जमा करने के लिए कहा गया है. एससी-एसटी कोटि में आवेदन करनेवाले 36 अभ्यर्थियों ने संशोधन के समय अपनी आरक्षण कोटि को अनारक्षित ओबीसी पिछड़ा वर्ग व इडब्ल्यूएस कोटि में
संशोधित किया है. कहीं दिव्यांग कोटि में चार अभ्यर्थियों ने संशोधित किया है. इन सबको परीक्षा शुल्क की अंतर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना देखी जा सकती है.


