रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (ए.एम.एफ.) के सम्बन्ध में बैठक करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, बी.आर.पी., सी.आर.पी. डी.ओ. एवं सम्बंधित चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (ए.एम.एफ.) के सम्बन्ध में ब्लॉकों को निर्देश देते हुए कहा गया की शौचालय/स्नानघर सुनिश्चित करें कि सभी शौचालय साफ हों तथा उपयोग योग्य स्थिति में हों।
नहाने तथा शौचालय के लिए पानी की उपलब्धता, हाथ धोने तथा अन्य उपयोगों के लिए छोटे साबुन उपलब्ध कराएं। बाल्टी तथा मग अवश्य रखें। यदि भौतिक शौचालय पर्याप्त न हों तो मोबाइल शौचालय की संभावना तलाशें। पीने का पानी स्वच्छ पेयजल के लिए स्टील के गिलास के साथ मिट्टी के बर्तन (2-3)। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को पुनः जारी रखें।
मतदान कर्मियों को बोतलबंद पानी उपलब्ध कराया जाए तो और भी बेहतर होगा। भोजन तीन बार: सुबह 6-7 बजे नाश्ता; दोपहर 12-1 बजे दोपहर का भोजन; 4-5 बजे चाय-नाश्ता। एम.डी.एम. कर्मचारी उपरोक्त वर्णित अनुसार तीन बार बुनियादी भोजन उपलब्ध कराएं (पेमेंट बेसिस पर खाना दिया जाएगा),। इसके अतिरिक्त, उस पंचायत में भोजन/नाश्ते के लिए एक आपूर्तिकर्ता/दुकान को टैग करें। पोलिंग बूथ के अन्दर उसका नाम तथा सम्पर्क नम्बर चिपकाएं। मतदान के दिन से पहले ही आपूर्तिकर्ता को भोजन की आवश्यकता के बारे में सूचित करें। मतदान दल द्वारा आपूर्तिकर्ता को भुगतान किया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित सभी पदाधिकारी को निर्देश देते हुए मतदान दल के बैठने के लिए पर्याप्त टेबल और कुर्सियाँ की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा तमाम आवश्यक जरुरी व्यवस्था सुनिश्चित हो जिसमें कमरे की सफाई, सोने की व्यवस्था,गद्दा और तकिया (अपने ब्लॉक/क्षेत्र के लिए थोक में व्यवस्थित करें)। मच्छरनाशक कॉइल और माचिस अन्य सम्बंधित जरूरतें मतदान केंद्रों में कराना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जुड़े तमाम अधिकारी/पदाधिकारी एवं सम्बंधित निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की सभी बेसिक फैसिलिटी पर ध्यान दे, जिसमें शौचालय, पेयजल, सोने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था (पेमेंट बेसिस पर खाना दिया जाएगा), जनरेटर की व्यवस्था, अन्य सभी जरुरी व्यवस्था सुनिश्चित एवं ससमय पूरा कराने का निर्देश दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा अधिकारी/पदाधिकारी एवं सम्बंधित निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की निशक्तजन की सूची बनाए जो मतदान केंद्र में मतदान करने आने में सक्षम नही है, ताकि उनके लिए मतदान घर पर ही कराने की व्यवस्था कराया जा सकें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया की हर मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी। खास करके संवेदनशील बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल मतदान केंद्रों में तैनात रहेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबंधित सभी अधिकारियों को कहा गया की वे और वरीय पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (ए.एम.एफ.) एवं अन्य व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करेंगे एवं चुनाव से जुड़े सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनके किए गए कार्यों का मूल्यांकन करेंगे।
Highlights


















