बैरिया बस स्टैंड में विनीता सिन्हा के नेतृत्व में की गई सघन जांच अभियान

मुजफ्फरपुर : आगामी पर्व और यात्रियों के सुरक्षा के मद्देनजर मुजफ्फरपुर पुलिस के द्वारा रविवार को बैरिया बस स्टैंड में डीएसपी टाउन-2 विनीता सिन्हा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ स्पेशल चेकिंग ड्राइव चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड परिसर में हड़कंप मचा रहा। अवैध तरीके पार्किंग किए गए बस संचालक पर कार्रवाई की गई। साथ ही बस स्टैंड में रहने वाले व्यक्तियों का आपराधिक चरित्र और दस्तावेज जांच करने का निर्देश संबंधित थाना को दिया गया। सड़क किनारे पार्किंग नहीं करने की कड़ी कारवाई करने की हिदायत दी गई। ताकि जाम की समस्या उत्पन्न ना हो।वही अवैध तरीके से दूसरे राज्य में बस का परिचालन करने वाले पुलिस को देखते ही काउंटर छोड़कर फरार हो गए।

डीएसपी ने कई घंटों तक सभी काउंटर से यात्रियों के लिस्ट चेक किया। वहीं संदिग्ध यात्रियों की जांच की और कुछ को हिरासत में लिया गया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी टाउन-02 विनीता सिन्हा ने बताया कि यात्रियों के द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी। अवैध पार्किंग की वजह से जाम की समस्या लगातार हो रही थी। बस में यात्रियों को बैठाने के लिए बस के कर्मी द्वारा जबरदस्ती की जाती है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े : दिवंगत पति बृज बिहारी प्रसाद के पक्ष में आए फैसले का पूर्व सांसद ने किया स्वागत

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...