मधुबनी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज यानी मंगलवार को इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। तीनों संकायों में छात्राओं ने बाजी मारी है। बता दें कि कॉमर्स में मधुबनी की छात्रा सृष्टि बिहार में तीसरा स्थान पायी है तो वहीं वैशाली की रहने वाली रौशनी कुमारी ने कॉमर्स में टॉप कर सभी को प्रेरित किया है। जबकि कला संकाय में गया की अर्चना मिश्रा बिहार की पांचवीं टॉपर बनीं। उन्होंने 468 अंक प्राप्त कर राज्य में मान बढ़ाया। वहीं नवादा के जिले कृष कुमार टॉपर बने। भोजपुर की अंशु कुमारी ने बाजी मारी। बिहार में पांचवा स्थान हासिल किया। वहीं सासाराम के अदिति सोनकर इंटरमीडिएट के वाणिज्य संकाय में पूरे बिहार में चौथा रैक लाई है।
छात्रा सृष्टि ने कॉमर्स 94.2 फीसदी अंक के साथ बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है
मधुबनी के आरके कॉलेज की छात्रा सृष्टि ने कॉमर्स 94.2 फीसदी अंक के साथ बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सृष्टि कॉमर्स की छात्रा थी। सृष्टि के माता-पिता ने कहा कि वह काफी लग्नशील थी और कॉलेज के साथ-साथ एक निजी कोचिंग संस्था का भी सहयोग ले रही थी। आगे उसे सीए बनने का इच्छा है और सबों का आशीर्वाद रहा तो निश्चित ही सफलता हासिल करेगी। इनके दादा प्रोफेसर शत्रुघ्न पंजीयार महिला कॉलेज और पिता शिशिर पंजियार (व्यवसायी) सुभाष चौक वार्ड-25 मधुबनी नगर निगम निवासी हैं।
वैशाली की रहने वाली रौशनी कुमारी ने कॉमर्स में टॉप कर सभी को प्रेरित किया है
बिहार के वैशाली की रहने वाली रौशनी कुमारी ने कॉमर्स में टॉप कर सभी को प्रेरित किया है। रौशनी के पिता सुधीर कुमार सिंह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी माता आरती देवी गृहिणी हैं। रौशनी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी छोटी बहन सोनाली 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं। सबसे छोटा भाई रौनक कुमार 5वीं कक्षा का छात्र है। रौशनी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा काशीपुर चकबीबी के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने संस्कार भारती प्राइवेट स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई हाजीपुर के जमुनी लाल कॉलेज से पूरी की। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने कॉमर्स में टॉप किया है।

गया की अर्चना मिश्रा बनी बिहार की पांचवीं टॉपर, 468 अंक प्राप्त कर राज्य में बढ़ाया मान
गया। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। गया शहर की अशोक विहार कॉलोनी निवासी अर्चना मिश्रा ने कला संकाय में 468 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में पांचवां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है।
यह भी देखें :
अर्चना का परिवार और लक्ष्य
अर्चना के पिता दीनानाथ मिश्रा प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि उनकी मां कंचन मिश्रा गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन अपराजिता मिश्रा प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं और भाई प्रशांत मिश्रा कला संकाय से एमए कर रहे हैं। अर्चना शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं। उन्होंने हराचंद्र हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा में 445 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया था।

भविष्य में बनना चाहती हैं प्रशासनिक अधिकारी
अपनी सफलता पर अर्चना ने कहा कि उनका सपना यूपीएससी की परीक्षा पास कर प्रशासनिक अधिकारी बनना है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कड़ी मेहनत को दिया। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों और शिक्षकों ने उन्हें बधाइयां दीं।
जिले में कृष बने टॉपर, अब CA बनने की ख्वाहिश
नवादा इंटर परीक्षा में नवादा के कृष कुमार ने 73 प्रतिशत मार्क्स लाया है। जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता का श्रेय छात्र ने माता-पिता को दिया है। नवादा शहर के राजेंद्र नगर के रहने वाले पिता अनिल शर्मा और मां रीना शर्मा के पुत्र ने इंटरमीडिएट में 368 अंक लाकर उसने अपने माता-पिता का श्रेय दिया है। कृष कुमार ने आगे अपनी पढ़ाई के लिए बीटेक करने को कहा है।

भोजपुर की अंशु ने मारी बाजी, बिहार में पांचवा स्थान किया हासिल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज मंगलवार को जारी कर दिया गया। जिसमें सभी संकाय में बेटियों ने बाजी मारी है। वहीं भोजपुर जिले से हर प्रसाद दास जैन कॉलेज की छात्रा अंशु कुमारी ने पूरे बिहार में पांचवा स्थान हासिल किया है। अंशु ने कॉमर्स संकाय में 500 में 469 अंक यानी 93.8 प्रतिशत प्राप्त किए है। वहीं रिजल्ट के जारी होने के साथ ही अंशु को बधाई देने के लिए परिवार समेत मोहल्ले लोगों का तांता लगा हुआ है। घर वाले अंशु के इस परिणाम को देखकर काफी खुश है। उसे मिठाई खिला रहे हैं।
अंशु की जितनी भी दोस्त हैं उसे फोन कर बधाइयां दे रही हैं
वहीं अंशु की जितनी भी दोस्त हैं उसे फोन कर बधाइयां दे रही हैं। बता दें कि अंशु कुमारी बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल रोड की रहने वाले अखिलेश कुमार की बेटी है। मां बिंदु देवी गृहणी है। हालांकि अंशु मूल रूप से भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र अंतर्गत दीघा की रहने वाली है। अंशु के पिता वित्त रहित शिक्षक है और सती शिरोमणि महाथिन कन्या उच्च विद्यालय में कार्यरत है। वहीं अंशु के दादा काशीनाथ सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल रहे है। दिन रात कड़ी मेहनत करने के बाद इस मुकाम को हासिल किया है। अंशु कुमारी अपने टॉप बनने में अपने माता-पिता समेत गुरुजनों को सारा श्रेय दिया है।
अंशु ने इंटर के साथ-साथ मैट्रिक परीक्षा में भी 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था
अंशु ने इंटर के साथ-साथ मैट्रिक परीक्षा में भी 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। अंशु ने बताया कि अपना सारा श्रेय माता पिता और परिवारों को दिया है। अंशु ने बताया कि वो लगभग घर पर लगभग छह से सात घंटे पढ़ाई करती थी। साथ ही ऋतु ओझा के पास कॉमर्स का क्लास करने जाती थी। वहीं जहां डाउट होता था तो यूट्यूब पर एजुकेशन बाबा के चैनल से पढ़ाई करती थी। अंशु ने बताया कि रिजल्ट जारी होने के पहले डर लगता था। लेकिन जिले में टॉप होने की संभावना थी, लेकिन बिहार में टॉप में नाम आएगा इसका अंदाजा नहीं था।

19 मार्च को अंशु पटना वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था – अंशु
अंशु ने बताया कि 19 मार्च को अंशु पटना वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। वहीं अंशु की मां ने बताया कि अंशु को कभी घर का काम करने नहीं दिया ज्यादातर उसे पढ़ने के लिए ही बोला करती थी वहीं अंशु के दादा काशीनाथ सिंह ने बताया कि अंशु जो भी बनना चाहती है, वो बन सकती है। मेरा पूरा सपोर्ट रहेगा। वहीं अंशु ने बताया कि वह आगे चलकर बैंक पीओ में बनना चाहती है इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। अंशु को इंग्लिश में 93, हिंदी में 95, बिजनेस स्टडी में 96, इकोनॉमिक्स 95 और अकाउंट में 90 अंक मिले है।
पूरे बिहार में चौथा रैक लाई है इंटरमीडिएट के वाणिज्य संकाय में अदिति सोनकर
सासाराम के बौलिया इलाके की रहने वाली अदिति सोनकर ने इंटरमीडिएट के वाणिज्य संकाय में पूरे बिहार में चौथा रैक लाई है। अदिति सोनकर सासाराम के शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय की छात्रा है। वह फल व्यवसाय सुनील सोनकर की पुत्री है। उसने इंटरमीडिएट वाणिज्य में 470 अंक लाकर सबको चौंका दिया है। 94 फीसदी अंक लाकर उसने जिला में तो पहला स्थान बनाया ही है। साथ ही पूरे बिहार में वाणिज्य में चौथा स्थान लाई है। बेहद साधारण परिवार की रहने वाली बच्ची अदिति अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती है।

साथ ही अदिति सोनकर कहती हैं कि आगे चलकर वह चार्टर एकाउंटेंट बनना चाहती है। जिसमें उन्हें अपने परिजनों का सहयोग चाहिए। अदिति की सफलता पर उनके घर के लोग भी काफी खुश हैं। उनके माता-पिता उन्हें मिठाई खिलाकर उनका बधाई दे रहे हैं। अदिति की सफलता से मोहल्ले के लोग भी काफी खुश हैं। बेहद साधारण तंग गलियों में एक छोटे से मकान में रहकर अदिति ने पढ़ाई की और आज वह टॉपर की सूची में है।
यह भी पढ़े : बिहार Inter का रिजल्ट सातवीं बार देश भर में सबसे पहले, तीनों संकायों में छात्राओं ने..
अमर कुमार, दिवेश कुमार, अनिल कुमार, नेहा गुप्ता, आशीष कुमार और सलाउद्दीन की रिपोर्ट की रिपोर्ट
Highlights


